
Tanya Mittal की फैक्ट्री में बनता है ये प्रोडक्ट, वीडियो देख हैरान हुए फैंस…
Tanya Mittal: बिग बॉस 19 को खत्म हुए काफी दिन हो चुके हैं. लेकिन, इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में बने हुए हैं. सबसे ज्यादा तो तान्या मित्तल लाइमलाइट में हैं. अब उन्होंने अपनी फैक्ट्री का दौरा भी करवाया है।
Tanya Mittal: बिग बॉस 19′ की सबसे फेमस हस्तियों में से एक तान्या मित्तल ने हाल ही में अपना घर दिखाया और साथ में अपनी फैक्ट्रियों में भी ले गईं। तान्या ने बताया कि इसमें कई सारे कर्मचारी काम करते हैं। साथ ही, उन्होंने ने ‘बिग बॉस’ में सलमान खान को लेकर भी काफी कुछ कहा। लोगों ने उनकी दौलत के बारे में झूठे दावे किए और उनके इस खुलासे पर हंसे कि उनके चारों ओर कई बॉडीगार्ड रहते हैं, उनके पास महंगी गाड़ियां हैं और वे आलीशान घर में रहती हैं। अब उन्होंने कंडोम फैक्ट्री की मालकिन होने का चौंकाने वाला खुलासा किया है।
तान्या की फैक्ट्री में बनता है ये प्रोडक्ट
दरअसल, तान्या एक फार्मा कंपनी की मालकिन हैं, जिसके अंदर कंडोम बनता है. वीडियो में कंडोम को बनाने का प्रोसेस भी देखने को मिल रहा है. तान्या से इस दौरान ये भी पूछा गया कि इस प्रोडक्ट का बिजनेस करने का फैसला करना काफी बोल्ड रहा होगा।
View this post on Instagram
तान्या के स्टाफ ने बताया सच
स्टाफ मेंबर्स ने इस बात की भी पुष्टि की कि तान्या कई फैक्ट्रियों की मालकिन हैं। पूरे टूर के दौरान, स्टाफ ने तान्या को ‘बॉस’ कहकर बुलाया और कहा कि वह अपनी प्रॉपर्टी का दिखावा नहीं कर रही थीं। तान्या ने बताया कि बिग बॉस के सफर के दौरान उनका सपोर्ट करने वाले लोगों के कारण ही वह अपने घर और ऑफिस को दिखा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे लोग उनका और उनकी हर बात का मजाक उड़ा रहे थे।
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ के अंदर तान्या को लेकर मालती चाहर ने कहा था कि वो एडल्ट टॉय का बिजनेस करती है. मालती के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था.
ये भी पढ़े- कपिल शर्मा शो में वुमन क्रिकेट टीम ने जमाया रंग, नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना
तान्या मित्तल अपने अमीरी के बयान को लेकर शो के अंदर भी और शो के बाहर भी लोग उन्हें काफी ट्रोल किया करते थे. अब इस वीडियो को शेयर कर तान्या ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है. हालांकि, तान्या को ट्रोल्स से ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता है।





