जिस गेंदबाज ने झटका विकेट; विराट कोहली ने उसे दिया शानदार गिफ्ट

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला चल पड़ा था। वो लगातार दूसरे शतक के करीब थे, तभी इस गेंदबाज ने उन्हें उस अंदाज में आउट कर दिया, जो कम ही देखने को मिलता है.

Virat Kohli: गुजरात के स्पिनर विशाल जायसवाल ने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025–26 में विराट कोहली का अहम विकेट लेकर यादगार दिन जिया और उनसे मैच बॉल पर साइन भी हासिल किया. कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस बार भी कोहली शतक की ओर बढ़ते हुए दिख रहे थे लेकिन एक अनजान से गेंदबाज ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर आउट कर दिया। ये गेंदबाज हैं विशाल जायसवाल, जिन्होंने कोहली को शर्मिंदा कर दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

जायसवाल ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया भर में उन्हें क्रिकेट पर राज करते देखना और फिर उसी मैदान पर उनके साथ खेलते हुए उनका विकेट लेना. यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. विराट भाई का विकेट लेना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा. इस मौके, इस सफर और इस खूबसूरत खेल ने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VISHAL JAYSWAL (@vishal__official07)

विराट कोहली को शतक से रोका

बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शुक्रवार 26 दिसंबर को दिल्ली और गुजरात आमने-सामने थे. इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग की और उसके लिए एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी की. सीजन के पहले मैच में कोहली ने आंध्र के खिलाफ जबरदस्त शतक जमाया था तो यहां वो उससे भी ज्यादा तेज बैटिंग कर रहे थे और 29 गेंदों में ही अर्धशतक जमा चुके थे.

पंत को भी किया बोल्ड

जायसवाल ने न सिर्फ विराट कोहली को आउट किया, बल्कि उन्होंने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड, और अर्पित राणा तथा नीतीश राणा को भी पवेलियन भेजा. उन्होंने अपने 10 ओवरों में 4/42 के शानदार आंकड़े दर्ज किए।

उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी की बदौलत दिल्ली की टीम 50 ओवरों में 254/9 के स्कोर पर सिमट गई. हालांकि, यह लक्ष्य गुजरात के लिए भी आसान साबित नहीं हुआ और टीम 47.4 ओवरों में 247 रन बनाकर 7 रनों से मुकाबला हार गई.

शानदार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसकी बदौलत दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

Back to top button