
Battle of Galwan: देशभक्ति और बलिदान की कहानी; टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका
Battle Of Galwan Teaser: आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर सलमान खान फैंस को खास तोहफा दिया हैं। एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी हो गया है।
Battle Of Galwan Teaser: आज यानी 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में भाईजान को देख फैंस अपनी खुशी जाहिर किए बिना रोक नहीं पा रहे हैं। यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दिया गया ट्रिब्यूट है।
देशभक्ति, जज्बे और बलिदान की कहानी
टीजर में सलमान खान का लुक पहले से कहीं ज्यादा दमदार और गंभीर नजर आ रहा है। आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान का अंदाज देखकर साफ हो जाता है कि यह फिल्म देशभक्ति, जज्बे और बलिदान की कहानी कहने वाली है। स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है।
‘
भारत और चीन के झड़प पर बेस है फिल्म
टीजर की शुरुआत ही गहरे बैकग्राउंड म्यूजिक और कड़क डायलॉग्स से होती है, जो सीधे दिल को छू जाते हैं। कुछ ही सेकेंड्स के इस टीजर ने फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। यह घटना भारतीय सेना के साहस और शौर्य की मिसाल मानी जाती है। सलमान खान इस फिल्म में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Salman Khan Birthday: भाईजान के बर्थडे में सितारों की महफिल, धोनी समेत पहुंचे कई सेलेब्रिटीज
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी बैटल ऑफ गलवान बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक सच्ची और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़े- अक्षय खन्ना के ‘Drishyam 3’ छोड़ने की वजह का खुलासा! डिमांड से मेकर्स हैरान…





