BPL: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से पहले कोच का निधन

Dhaka Capitals Coach : ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी का बीपीएल मैच से पहले सिलहट स्टेडियम में अचानक गिरने के बाद निधन हो गया। 59 वर्षीय जाकी पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और अनुभवी कोच थे।

Dhaka Capitals Coach Mahbub Ali Zaki Heart Attack: बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुक्रवार, 26 दिसंबर से शुरू हुआ है, आज लीग के दूसरे दिन एक दुखद खबर आई. शनिवार को लीग का तीसरा मैच राजशाही और ढाका कैपिटल्स के बीच था, जिसके शुरू होने से पहले ही ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जकी अचानक मैदान पर गिर गए. सपोर्टिंग स्टाफ ने दी कोच को CPR दी गई, फिर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान बेहोश हुए थे बांग्लादेश के कोच

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच से पहले ढाका कैपिटल्स की टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान महबूब अली ने टीम की तैयारियों के बारे में भी बात की। उन्होंने मैच वाले दिन प्री-मैच ड्रिल में हिस्सा भी लिया था। हालांकि जब टीम का प्रैक्टिस खत्म होने वाला था तब वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत ही मेडिकल सुविधा प्रदान की गई। उन्हें सीपीआर भी दिया गया। लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट करते हुए लिखा, “बोर्ड बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी (59) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है. उनका निधन आज, 27 दिसंबर 2025 को सिलहट में दोपहर लगभग 1:00 बजे हुआ.

तेज गेंदबाजी और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस दुखद समय में उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे क्रिकेट जगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है.”

Back to top button