इस फिल्म में है सबसे लंबा Kissing सीन, अब तक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

Bollywood Movies: बॉलीवुड की वो फिल्म जिसमें अब तक का सबसे लंबा किसिंग सीन दिखाया गया है, और इसका रिकॉर्ड कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। आइये जानते हैं कौन सी है ये मूवी…

Bollywood Movies:भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई क्षण रहे हैं जिन्होंने दौर बदल दिया। उन्हीं में से एक है 1933 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कर्मा’ (Karma) का किसिंग सीन, जिसमें अभिनेत्री देविका रानी और अभिनेता-निर्माता हिमांशु राय ने साथ काम किया था। वास्तविक जीवन में पति-पत्नी होने के बावजूद यह दृश्य अपने समय से इतना आगे था कि उस दौर के समाज में बड़ी बहस और विवाद का कारण बन गया।

4 मिनट लंबा था किसिंग सीन

बॉलीवुड में जो सबसे लंबी Kiss हुई थी वह फिल्म आज से 92 साल पहले आई थी और उस फिल्म का रिकॉर्ड कोई नई फिल्म और कोई भी 80s या 90s की फिल्म नहीं तोड़ पाई। साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म ‘कर्मा’ में ही हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस देविका रानी ने लीड रोल प्ले किया था एक्ट्रेस देविका रानी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ से चर्चा में रहती थीं और जब उन्होंने ये फिल्म की थी तो उनके किसिंग सीन ने हंगामा मचा दिया था।

कलाकार और फिल्म का महत्व

  • फिल्म: कर्मा (1933)

  • कलाकार: देविका रानी और हिमांशु राय

  • रिश्ता: दोनों वास्तविक जीवन में पति-पत्नी

  • महत्व: भारतीय सिनेमा में बोल्ड प्रस्तुति का प्रतीक

यह सीन न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से यादगार रहा, बल्कि इसने बतौर अभिनेत्री देविका रानी को भारतीय सिनेमा की सशक्त और साहसी शख्सियत के रूप में स्थापित किया।

विवाद और प्रतिक्रियाएँ

इस दृश्य के प्रदर्शन के बाद उस समय समाज का बड़ा तबका इसे लेकर असहज था। जहाँ एक ओर युवा दर्शकों ने इसे आधुनिकता का संकेत माना, वहीं परंपरावादी वर्ग ने इसे सीमाओं से परे करार दिया। इसी चर्चा-विवाद ने ‘कर्मा’ को भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक मोड़ बना दिया।

इन नई फिल्मों में भी है लंबी किसिंग सीन 

आगे चलकर बॉलीवुड ने कई फिल्मों में ऐसे सीन दिखाए ,जैसे राजा हिंदुस्तानी’, ‘फितूर’, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘बेफिक्रे’। जिनमें रोमांटिक दृश्य अधिक स्वाभाविक रूप में पेश किए गए। इसके बावजूद ‘कर्मा’ का सीन आज भी इतिहास के पन्नों में सबसे चर्चित और प्रतीकात्मक दृश्य के रूप में दर्ज है।

‘कर्मा’ का किसिंग सीन सिर्फ एक फिल्मी दृश्य नहीं था. यह उस दौर के भारतीय समाज, सिनेमा और अभिव्यक्ति की सोच में बदलाव का साहसिक कदम था। आज भी यह सीन भारतीय फिल्म इतिहास की एक महत्वपूर्ण विरासत माना जाता है।

Back to top button