Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, इन शेयरों में दिखी तेजी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए।

Stock Market Today: सोमवार को हफ्ते के पहले दिन बाजार ने मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 36.70 अंकों (0.04%) की गिरावट के साथ 85,004.75 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 21.05 अंकों (0.08%) की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स की ज्यादातर कंपनियों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते BSE के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 112.09 अंकों (0.13 प्रतिशत) की मामूली बढ़त देखी गई थी।

शुरुआती सपाट शुरुआत के बाद एशियाई बाजारों में मजबूत रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी के कारण इनमें तेजी आई। बाद में, BSE बेंचमार्क 105.17 अंक बढ़कर 85,140.33 पर और निफ्टी 35 अंक बढ़कर 26,080.45 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स कंपनियों का हाल

30 सेंसेक्स कंपनियों में से टाटा स्टील, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और मारुति सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स पॉजिटिव दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,772.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत बढ़कर 61.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शुक्रवार को, सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 पर बंद हुआ। निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 26,042.30 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 367.25 अंक की गिरावट के साथ 85,041.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 99.80 अंक की गिरावट के साथ 26,042.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। आज एनएसई पर 3,249 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,285 शेयर तेजी, 1871 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा 93 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

Back to top button