एयरपोर्ट पर गिरे Thalapathy Vijay, सुपरस्टार के लिए दीवानगी की हदें पार कर रहे फैन

Thalapathy Vijay Viral Video: बीती शाम को थलापति विजय को एयरपोर्ट पर देखकर लोग इस कदर क्रेजी हो गए कि एक्टर को घेर लिया। एक्टर एयरपोर्ट पर ही गिर गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से गाड़ी तक पहुंचाया गया।

Thalapathy Vijay Viral Video: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विजय, फैंस की भारी भीड़ के बीच फंस गए हैं. दरअसल, थलापति विजय बीती शाम को एयरपोर्ट पर गिर गए। चेन्नई एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता को बड़ी मशक्कत के साथ गाड़ी तक पहुंचाया गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

इस तरह निकले भीड़ से बाहर

मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली, उन्हें सहारा देकर उठाया और सुरक्षित रूप से गाड़ी तक पहुंचाया। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई और हालात जल्द ही काबू में आ गए। बताया जा रहा है कि विजय पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना उस वक्त हुई जब विजय कुआलालंपुर से लौटे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के भव्य ऑडियो लॉन्च में हिस्सा लिया था।

कुछ टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर विजय के काफिले की एक गाड़ी को हल्की दुर्घटना का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस संबंध में अब तक अधिकारियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मलेशिया गए थे एक्टर

हुआ यूं कि थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के ऑडियो लॉन्च के लिए मलेशिया गए हुए थे। बीते दिन मलेशिया में फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ, जहां उन्होंने कन्फर्म किया कि इस फिल्म के बाद वह एक्टिंग से किनारा कर रहे हैं। इससे पहले 27 दिसंबर को विजय ने कुआलालंपुर के बुकिट जलील स्टेडियम में आयोजित ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च इवेंट में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी बताई गई।

एयरपोर्ट पर हुई यह घटना भले ही पल भर की रही हो, लेकिन इसने एक बार फिर यह दिखा दिया कि थलपति विजय के लिए उनके फैंस की दीवानगी किस हद तक जाती है।

Back to top button