IND W vs SL: स्मृति मंधाना-शैफाली के अर्धशतक, T20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

IND W vs SL W 4th T20I: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया और फिर मैच को 30 रन से जीतकर जीत का चौका लगाया।

IND W vs SL W 4th T20I: तिरुवनंतपुरम में भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले (IND-W vs SL-W 4th T20I) में रनों का ऐसा सैलाब आया कि सब देखते रह गए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार अपना दबदबा दिखाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड (New T20I World Record) बनाने में सफलता हासिल की है।

मंधाना-शेफाली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शैफाली ने 30 गेंदों पर जबकि स्मृति मंधाना ने 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। शैफाली शतक के करीब आकर आउट हो गईं और उन्होंने 79 रन बनाए। मंधाना ने 80 रन बनाए और आउट हो गईं। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशिप का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की, जो किसी भी विकेट के लिए पार्टनरशिप का नया भारतीय रिकॉर्ड है।

भारत का बड़ा स्कोर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ

बिना किसी शतक के ये महिला टी20 क्रिकेट में दुनिया की किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड साबित हुआ है। भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में बिना किसी शतक के बनाए 217 रनों के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का कमाल किया है।

श्रीलंका की पारी

श्रीलका की कप्तान चमारी ने 52 रन की पारी खेली जबकि हसिनी परेरा ने 33 रन बनाए। इमेशा दुलानी ने 29 रन तो वहीं हर्षिता समरविक्रमा ने 20 रन की पारी खेली। कविशा दिलहारी ने 13 रन की पारी खेली जबकि रश्मिका ने 5 रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए जबकि श्री चरणी को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़े- Rinku Singh ने टीम इंडिया को डाला मुश्किल में; 56 गेंदों में शतक ठोकर पक्की की दावेदारी…

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को बैंटिंग करने का न्योता दिया था। पहली पारी में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका को जीत के लिए 222 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन ही बना पाई। भारत की ये लगातार चौथी जीत रही और टीम इंडिया ने सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल की।

ये भी पढ़े- जिस गेंदबाज ने झटका विकेट; विराट कोहली ने उसे दिया शानदार गिफ्ट

Back to top button