
Ghar Kab Aaoge: रिलीज हुआ ‘Border 2’ के गाने का टीजर, इन सिंगर्स ने मिलकर दी आवाज
Border 2 Ghar Kab Aaoge Teaser: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर जारी कर दिया है. इस गाने को एक दो नहीं, बल्कि चार-चार गायकों ने अपनी आवाज दी है.
Border 2 Ghar Kab Aaoge Teaser: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. ऐसे में जहां फिल्म से स्टार्स की झलक सामने आई है वहीं, अब इसके टीजर के बाद इसका गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी पहली झलक ने इस एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.
इन चार सिंगर्स ने मिलकर गाया गाना
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है. इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ जैसे सिंगर्स हैं। इस गाने का नया वर्जन भी दिल को छू रहा है. उनकी आवाज में इस गाने के लिरिक्स को महसूस किया जा सकता है, जो गुजरे जमाने में रिलीज की गई ‘बॉर्डर’ की याद दिला रहा है.
2 जनवरी को रिलीज होगा सॉन्ग
घर कब आओगे का टीजर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने गाने की रिलीज डेट भी बता दी है। मेकर्स इसे एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च करने वाले हैं. शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को घर कब आओगे गाना राजस्थान के जैसलमेर जिले के लोंगेवाला-तनोट में लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़े- एयरपोर्ट पर गिरे Thalapathy Vijay, सुपरस्टार के लिए दीवानगी की हदें पार कर रहे फैन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़े- इस फिल्म में है सबसे लंबा Kissing सीन, अब तक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड
देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।
ये भी पढ़े- Battle of Galwan: देशभक्ति और बलिदान की कहानी; टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका





