
Tara Sutaria ने AP ढिल्लो संग वायरल ‘KISS’ वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को लगाई लताड़
Tara Sutaria On Breakup Rumors: एपी ढिल्लो संग वायरल किस वीडियो और वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप की खबरों पर तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ी है.
Tara Sutaria On Breakup Rumors: तारा सुतारिया हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रहीं। जिनमें वह सिंगर के साथ स्टेज पर उनके गाने ‘थोड़ी सी दारू’ पर परफॉर्म करती नजर आई थीं। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें से एक में एपी ढिल्लों को तारा सुतारिया को किस करते दिखाया गया। इसी वीडियो में तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहारिया की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली, जिसे लेकर फैंस का कहना था कि एक्टर असहज और नाखुश लग रहे थे। अब तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
तारा सुतारिया ने दिया करारा जवाब
View this post on Instagram
‘पैसे देकर चलाई जा रही…’
तारा ने आगे लिखा, झूठी कहानियां, चालाक एडिटिंग और पैसे देकर चलाई जा रही पीआर मुहिम हमें हिला नहीं सकतीं! आखिर में प्यार और सच ही जीतता है। तो हंसने की बारी बुलीज की है।’ तारा का पोस्ट कॉन्सर्ट क्लिप की अफवाहों पर जवाब माना गया। तारा की इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट में लिखा- ‘ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी ‘थोड़ी सी दारू’ के दौरान नहीं। जोकर!
ये भी पढ़े- The Raaja Saab: डार्क हॉरर कॉमेडी है प्रभास की फिल्म, रूह कंपाने आ रहे संजय दत्त
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की लव स्टोरी
तारा सुतारिया और वीर ने साल 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। उनकी पहली डेट काफी रोमांटिक थी। दोनों ने इसी साल अपने रिश्ते को ‘इंस्टाग्राम ऑफिशियल’ किया। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। तारा सुतारिया और वीर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। तारा की हर अदा पर वीर अपनी जान छिड़कते हैं।
ये भी पढ़े- Ghar Kab Aaoge: रिलीज हुआ ‘Border 2’ के गाने का टीजर, इन सिंगर्स ने मिलकर दी आवाज





