
Ikkis के प्रीमियर पर सुहागन बन पहुंचीं रेखा… अमिताभ के नाती पर लुटाया प्यार
Film Ikkis Screening : बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा एक बार फिर अपने अंदाज़ और शालीनता को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह फिल्म Ikkis की स्क्रीनिंग कार्यक्रम में सुहागन के पारंपरिक रूप में नज़र आईं, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाती को बेहद स्नेह से दुलार किया। इस भावुक पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस खास मौके पर रेखा ने साड़ी, मांग में सिंदूर, पारंपरिक गहने और गहरे लाल लिपस्टिक के साथ बेहद रॉयल और क्लासिक लुक कैरी किया। उनका यह अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि रेखा आज भी ग्रेस और एलिगेंस की मिसाल हैं। कैमरे के सामने उनका वही जाना-पहचाना, आत्मविश्वास से भरा “रेखा स्टाइल” देखने को मिला, जिसे लोग सालों से पसंद करते आ रहे हैं।

इसके बाद एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड में लगे फिल्म के पोस्टर में नजर आ रहे धर्मेंद्र को देखकर हाथ जोड़कर नमन किया और सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। रेखा का यह भावुक और संस्कारी अंदाज वहां मौजूद लोगों को छू गया।
यह भी पढ़ें…
मलाइका अरोड़ा ने दिया साफ संकेत… सही इंसान मिला तो फिर से करेंगी शादी
वहीं, कार्यक्रम के दौरान रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की तस्वीर पर भी जमकर प्यार लुटाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीर को निहारा और स्नेह जताया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रेखा का यह आत्मीय व्यवहार फैंस के लिए बेहद खास पल बन गया है।
Mohabbat Abhi bhi Zinda hai!! 😅💫#Rekha ji Showers her Blessings on #AmitabhBachchan’s Grandson #AgastyaNanda ✨️❤️#Bollywood #Ikkis #SimarBhatia pic.twitter.com/0wenGWUOMp
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) December 30, 2025
यह भी पढ़ें…
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से चीन नाराज, टीजर पर दिखी पड़ोसी की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर रेखा के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि “रेखा आज भी बॉलीवुड की रॉयल क्वीन हैं”, तो कुछ ने कहा कि “उनका अंदाज कभी पुराना नहीं होता।” उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा की शालीनता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को प्रेरणा देता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रेखा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनके सार्वजनिक अपीयरेंस ही सुर्खियां बनाने के लिए काफी होते हैं। उनका यह ताज़ा अवतार एक बार फिर साबित करता है कि रेखा सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक आइकॉन हैं, जिनका जादू आज भी बरकरार है
यह भी पढ़ें…





