
UP News: कॉल कर के बुलाया, फिर कर दी हत्या…. लखनऊ में युवक के कत्ल से सनसनी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
Lucknow News: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक अलमास सिद्दीकी की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह पिता रवी मोहम्मद ने मोहनलालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ ही देर बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली और शिनाख्त होने पर पता चला कि यह अलमास ही है। अलमास ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस के अनुसार, मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं और यह हत्या सुनियोजित प्रतीत हो रही है। फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आख़िरी लोकेशन और मोबाइल गायब होने के एंगल पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मौके की स्थिति दिल दहला देने वाली थी. शव कीचड़ वाली जगह पर पड़ा मिला, पास में उसकी चप्पलें पड़ी थीं और कुछ दूर पर एक माचिस भी मिली. पुलिस के अनुसार अलमास का मोबाइल फोन गायब है और सोमवार शाम से ही स्विच ऑफ है. शव की हालत देखकर स्पष्ट है कि धारदार हथियार से उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए गए थे. उसके ममेरे भाई अरशद ने बताया कि रातभर खोजते रहे, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मंगलवार दोपहर मौत की खबर मिली.
अलमास जेल रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था और ऑटो चलाकर घर का खर्च चलाता था. उसकी दो बहन और एक भाई भी हैं. परिवार के मुताबिक घर से निकलते समय फोन कॉल्स की वजह से वह बेचैन दिखाई दे रहा था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि उसे बार-बार कौन फोन कर रहा था और किसने उसे मौके पर बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी गई.
ये भी पढ़े- चोरों का न्यू ईयर प्लान, दो हफ्ते में उड़ाए 19 आईफोन; बार डांसरों संग अय्याशी…
पुलिस के अनुसार, मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं और यह हत्या सुनियोजित प्रतीत हो रही है। फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आख़िरी लोकेशन और मोबाइल गायब होने के एंगल पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास दिल दहला देने वाली घटना; सैकड़ों भेड़ों की मौत…





