
Toxic: कियारा-हुमा के बाद अब Nayanthara का बोल्ड लुक, फिल्म में बनेंगी यश की ‘गंगा’
Toxic: यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का फर्स्ट लुक आज मेकर्स ने रिवील कर दिया. फिल्म के पहले पोस्टर में एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में नजर आ रही हैं.
Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) चर्चा में बनी है। मेकर्स अब धीरे-धीरे फिल्म की कास्ट के लुक्स शेयर कर रहे हैं। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मेकर्स ने अब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का लुक फिल्म से लोगों के बीच पेश कर दिया है। यश ने थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का बोल्ड और स्टाइलिश लुक शेयर किया है। इस मूवी में नयनतारा को गंगा के रोल में देखा जाएगा।
‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का लुक हुआ आउट
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को गीतु मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं। 31 दिसंबर, 2025 को फिल्म निर्माताओं ने दुनिया को गंगा से मिलवाया, जिसका किरदार नयनतारा निभा रही हैं। यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा का ये धांसू लुक शेयर किया है। इस लुक में नयनतारा बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं। कैप्शन में लिखा है, ‘पेश है ए टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से गंगा के रूप में नयनतारा।’
View this post on Instagram
इससे पहले यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के भी पहले लुक जारी किए गए थे। हुमा को एलिजाबेथ के रोल में और कियारा को नादिया के किरदार में देखा जाएगा।
View this post on Instagram
‘टॉक्सिक’ कब होगी रिलीज?
‘टॉक्सिक’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस तारीख के साथ यश और रणवीर सिंह के बीच बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त टक्कर होने वाली है, क्योंकि रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर 2 भी उसी दिन रिलीज हो रही है. फिल्म की घोषणा सबसे पहले दिसंबर 2023 में यश 19 के नाम से की गई थी, जो मुख्य भूमिका में यश की 19वीं फिल्म थी.





