
लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंका…
Faridabad Gang Rape News: फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई की और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
Faridabad Gang Rape News: हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने उससे गैंग रेप किया गया। आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया. देर रात 3:00 बजे महिला को एसजीएम नगर के पास चलती कार से फेंक कर भाग गए. महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के परिजन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।
कैसे हुई वारदात?
पीड़िता की बहन के मुताबिक, महिला रात करीब 12 बजे घर लौटने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक मारुति सुजुकी ईको वैन रुकी, जिसमें दो युवक बैठे थे. उन्होंने लिफ्ट देने का प्रस्ताव रखा. महिला के सवार होते ही वैन गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की ओर बढ़ गई. आरोप है कि दोनों ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब दो घंटे तक उसे घुमाते रहे.
विरोध करने पर पिटाई
पीड़िता की बहन के मुताबिक, महिला ने आरोपियों का विरोध किया, लेकिन उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. देर रात करीब 3 बजे दोनों ने महिला को चलती वैन से फेंक दिया. सड़क पर गिरने से उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं. डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े.
कैसे मिली मदद?
घायल महिला ने अपनी बहन को फोन कर मदद मांगी. बहन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई. पहले उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया है.





