अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर जिया शंकर का जवाब, शेयर कर दी रोमांटिक तस्वीर…

Jiya Shankar- Abhishek Malhanबिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान और अभिनेत्री जिया शंकर को लेकर पिछले काफी दिनों से रिलेशनशिप के रूमर्स तेजी से फैल रहे थे।

Jiya Shankar- Abhishek Malhanजिया शंकर को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान से सगाई करने वाली हैं। हर जगह सिर्फ इनको लेकर चर्चा हो रही थी। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर यह चर्चा जोरों पर थी कि जिया शंकर और यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर-अप अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान सगाई करने वाले हैं। अब खुद जिया ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

जिया शंकर अभिषेक मल्हान की हो गई सगाई

बता दें कि जिया शंकर ने अभिषेक मलहान संग अपनी सगाई के रूमर्स को खारिज कर दिया है. मंगलवार रात को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसके हिंट मिल रहा है कि वह अभिषेक मलहान को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं.

‘मिस्ट्री मैन’ संग की रिश्ते की पुष्टि

तस्वीर में, वह मिस्ट्री मैन जिया के माथे पर किस करते हुए कैमरे के लिए रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी के साथ अपने मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपाया हुआ है.

वहीं इस तस्वीर के साथ जिया ने कैप्शन में अभिषेक मलहान से अपनी सगाई की अफवाहों को “झूठा” बताया. उन्होंने लिखा, “झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ दें!”

बिग बॉस ओटीटी 2 में थे दोनों साथ

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जिया ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी वह साफ कर चुकी हैं कि अभिषेक मल्हान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था और अब वह दोस्ती भी खत्म हो चुकी है। जिया ने ट्रोलिंग और उनके परिवार पर किए गए निजी हमलों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ी हैं और किसी भी तरह की घटिया अफवाहों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Back to top button