Spirit First Look: बदन पर पट्टियां, हाथ में शराब…, प्रभास-तृप्ति के इंटेंस लुक ने काटा बवाल

Spirit Prabhas-Tripti First Look: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से प्रभास और तृप्ति डिमरी का पहला लुक पोस्टर 31 दिसंबर, 2025 की आधी रात को पोस्ट किया गया, जिससे फैंस को नए साल 2026 की सुबह शानदार सरप्राइज मिले।

Spirit Prabhas-Tripti First Look: प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के फैंस फिल्म स्पिरिट की एक एक अपडेट के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवीदों में हैं बीते दिनों फिल्म खबरें आई थी की काम के घंटों को लेकर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। जिसके बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय भी रखी थी। इसी बीच नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।

स्पिरिट का पहला इंटेंस पोस्टर

‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर एक डार्क और सीरियस सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का हिंट देता है। पोस्टर में प्रभास अपनी घायल पीठ को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर कई पट्टियाँ बंधी हैं, जबकि तृप्ति डिमरी शांति से उनकी सिगरेट जला रही हैं। ‘स्पिरिट’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

 

स्पिरिट’ के फर्स्ट पोस्टर में प्रभास और तृप्ति का लुक

‘स्पिरिट’ को पोस्टर में प्रभास के लुक की बात करें तो एक्टर लंबे बालों और घनी दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की इनटेंसिटी को और बढ़ा देता है। एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरा हाथ उनकी कमर पर है, जो काफी इंटेंस लुक दे रहा है। इस पोस्टर के बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। वहीं, तृप्ति डिमरी ने अपने लुक को सादगी से भरा लेकिन काफी इम्प्रेसिव रखा है। ग्रे कलर की साड़ी में तृप्ति काम और कंपोज्ड दिखती हैं।

ये भी पढ़े- Toxic: कियारा-हुमा के बाद अब Nayanthara का बोल्ड लुक, फिल्म में बनेंगी यश की ‘गंगा’

2026 की नई जोड़ी तृप्ति डिमरी-प्रभास

तृप्ति डिमरी अब ‘स्पिरिट’ की कास्ट में शामिल हो गई हैं। यह जहां प्रभास के साथ उनका पहला ऑन-स्क्रीन काम है तो वहीं ‘एनिमल’ के बाद संदीप रेड्डी वंगा के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और कंचना भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि, प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और दिग्गज अभिनेत्री कंचना लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़े- Ikkis के प्रीमियर पर सुहागन बन पहुंचीं रेखा… अमिताभ के नाती पर लुटाया प्यार

Back to top button