विराट कोहली ने नए साल पर की खास पोस्ट, अनुष्का शर्मा को लिखी दिल की बात…

Virat Kohli share heart touch post: न्यू ईयर पर जैसे ही किंग कोहली ने अपनी क्वीन अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर की, तो वो चंद मिनटों मं ही वायरल हो गई। यही नहीं एमएस धोनी का अंदाज भी छा गया।

Virat Kohli share heart touch post: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने नए साल 2026 की शुरुआत पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक फोटो शेयर किया। जिसमें दोनों ने मास्क पहन रखे हैं। कोहली का मास्क स्पाइडरमैन की याद दिलाता है। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो ने भी दिल जीत लिया। करोड़ों की दौलत वाले दोनों क्रिकेटर का सादगी भरा अंदाज शानदार लगा

मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ…

विराट ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों ने मास्क पहन रखे हैं। कोहली का मास्क स्पाइडरमैन की याद दिलाता है।  फेसबुक पर अपने पोस्ट में कोहली ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने अनुष्का को “मेरी जिंदगी की रोशनी” कहा और उनके साथ 2026 में प्रवेश करने की खुशी जाहिर की। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।” फैंस ने कमेंट्स में इस जोड़ी के लिए शुभकामनाओं और प्यार की बाढ़ ला दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

विराट कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की है। उन्होंने 15 साल बाद पहली बार लिस्ट ए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्टार बल्लेबाज एक बार फिर दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। उनका तीसरा मैच 6 जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ खेला जाएगा।
Back to top button