
T20 वर्ल्ड कप से FIFA वर्ल्ड कप तक, साल 2026 में खेले जाएंगे ये बड़े टूर्नामेंट
Sports Events Calendar: वर्ष 2025 खेल जगत के लिए एक यादगार साल था. कई टीमों ने इस साल टाइटल जीतकर इतिहास रचा. 2025 की शुरुआत में, भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वहीं RCB ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. साल के आखिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रचा.
लेकिन अब 2026 में कई बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं, जिनमें क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप और फुटबॉल में फीफा वर्ल्ड कप सबसे खास होगा. आइए एक नजर 2026 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट पर डालते हैं.
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
साल 2026 की शुरुआत ICC अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप से होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे.
The schedule for ICC Men’s @T20WorldCup 2026 is here! 📅
The matches and groups were unveiled at a gala event in Mumbai led by ICC Chairman @JayShah, and with new tournament ambassador @ImRo45 and Indian team captains @surya_14kumar and Harmanpreet Kaur in attendance.
✍️:… pic.twitter.com/fsjESpJPlE
— ICC (@ICC) November 25, 2025
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका होस्ट करेंगे. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026
फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA वर्ल्ड कप भी 2026 में ही खेला जाएगा. 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर होस्ट करेंगे. टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें भाग लेंगी.
👀 #FIFAWorldCup 26 will kick off on 11 June 2026!#WeAre26 pic.twitter.com/BbJ4qMj7zy
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) February 4, 2024
मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026
मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां एडिशन इसी साल होने वाला ये है, जो 14 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा. यह वर्ल्ड कप हर चार साल में खेला जाता है, जिसे इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा पुरुषों की नेशनल फील्ड हॉकी टीमों के लिए ऑर्गनाइज किया जाता है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. हालांकि, हमेशा की तरह इस साल भी इस टूर्नामेंट के मार्च में शुरू होने की उम्मीद है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 10 फ्रेंचाइजी ने पहले ही अपनी टीमों के स्क्वाड को पूरा कर लिया है.
विंटर ओलंपिक गेम्स 2026
विंटर ओलंपिक गेम्स इटली के मिलान, कोर्टिना में 6 फरवरी से 22 फरवरी तक होंगे.
विंबलडन (टेनिस)
विंबलडन टेनिस का एक ग्लोबल टूर्नामेंट है. दुनिया की सबसे मशहूर हस्तियां इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं. विंबलडन की मेजबानी इंग्लैंड करेगा. यह टूर्नामेंट 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा.
UEFA चैंपियंस लीग फाइनल
फुटबॉल का UEFA चैंपियंस लीग फाइनल 30 मई 2026 को होगा. यह टूर्नामेंट बुडापेस्ट, हंगरी में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप भी जून-जुलाई 2026 में खेला जाएगा. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजाबानी इंग्लैंड करेगा.
विंटर पैरालंपिक गेम्स
विंटर पैरालंपिक गेम्स 6 मार्च से 15 मार्च 2026 तक होंगे. मिलान, इटली इस इवेंट की मेजबानी करेगा.
ऑस्ट्रेलियन ओपन (टेनिस)
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जनवरी 2026 में होगा. यह टूर्नामेंट मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा.





