
UP News: लखनऊ में मानवता हुई शर्मसार, नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई…
Lucknow News: लखनऊ में 16 साल के नाबालिग के अपहरण और उसके साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को अगवा कर मारपीट की और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के तालकटोरा थाना क्षेत्र से मंगलवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार दबंगों ने एक नाबालिग का अपहरण (Minor kidnapped) कर न सिर्फ चलती गाड़ी में उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इशू यादव और अनुज दीक्षित ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार पहिया वाहन से नाबालिग युवक को अगवा किया और गाड़ी के अंदर ही उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। दबंगों ने नाबालिग के कपड़े उतरवाकर उसे बेरहमी से पीटा। इस दौरान कनपटी पर अवैध पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
कई घंटे तक बनाए रखा बंधक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़ित परिवार के मुताबिक 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे नाबालिग का अपहरण किया गया था. दबंगों ने उसे कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा और सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच छोड़ दिया।
ये भी पढ़े- UP News: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती फिर विवादों में, महिला साथी के पति ने किया हंगामा
आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पीड़ित नाबालिग राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है. परिजनों ने तालकटोरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया की वीडियो वायरल का मामला सामने आने पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- UP News: खेत से साग तोड़कर घर आ रही थीं सगी बहनें, पटरी पार करते समय आईं ट्रेन…





