
इस एक्टर संग इश्क लड़ा रही हैं कीर्ति कुल्हारी, नए साल पर कंफर्म किया रिश्ता
Kirti Kulhari-Rajeev Siddhartha: कीर्ति कुल्हारी ने नए साल पर अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं।
Kirti Kulhari-Rajeev Siddhartha: नए साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड-ओटीटी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने बेहद रोमांटिक अंदाज में की. ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति ने अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया. कीर्ति कुल्हारी ने साल 2021 में एक्टर साहिल सहगल के साथ अपनी शादी का रिश्ता तोड़ तलाक ले लिया था। एक्ट्रेस ने फोर मोर शॉट्स प्लीज के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
एक्ट्रेस ने कंफर्म किया रिश्ता
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस को नए साल की बधाई दी, बल्कि अपने रिश्ते को भी पब्लिक किया है। तलाक के 4 साल बाद उन्होंने अपने रिश्ते को पल्बिक किया है. उनके डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले पिछले साल (2025) नवंबर में सुर्खियों में आई थीं. और अब, इस कीर्ति ने एक प्यारे से वीडियो के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है.
View this post on Instagram
लोगों ने दी है बधाई
कीर्ति की इस नए पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है और उनके रिश्ते की कंफर्मेशन के साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि कीर्ति और राजीव फोर मोर शॉट्सप्लीज में साथ काम किया है, हालांकि शो में दोनों किसी और के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व हैं. एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि शहर में नया कपल, आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. वहीं कुछ लोग दोनों की शादी की भी चर्चा शुरू कर चुके हैं.
कौन है है राजीव सिद्धार्थ?
झारखंड के धनबाद के रहने वाले राजीव सिद्धार्थ का जन्म 11 अप्रैल, 1986 को हुआ था. उनकी उम्र 39 साल है. अभिनेता इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और वर्तमान में उनके 107 हजार फॉलोअर्स हैं. राजीव सिद्धार्थ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और ‘आश्रम’ जैसे पॉपुलर शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. उन्हें जी5 की फिल्म ‘लव, सितारा’ में शोभिता धुलिपाला के साथ भी देखा गया था.





