
Don 3 में हुई इस धाकड़ विलेन की एंट्री, Vikrant Massey हुए रिप्लेस?
Don 3: फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर पहले रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरें आईं और अब कास्टिंग से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है।
Don 3: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनका नाम ही चर्चा के लिए काफी होता है. ‘डॉन (Don)’ फ्रेंचाइजी भी उन्हीं चुनिंदा फिल्मों में शामिल है। दरअसल फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3′ (Don 3) में अपनी कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक के बाद एक नया फिल्म में किरदारों के लिए आ रहा है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्रांत मेसी, कियारा आडवाणी के फिल्म से बाहर होने के बाद अब इसकी कास्टिंग में एक नए स्टार की एंट्री की खबर सामने आ रही है.
Vikrant Massey का मिल गया रिप्लेसमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर ने जिस एक्टर को विक्रांत मैसी के किरदार के लिए चुना है, वह 2025 में अपने दमदार कमबैक को लेकर खूब चर्चा में रहा। इस एक्टर ने एक वेब सीरीज के जरिए जबरदस्त वापसी की और सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
इस एक्टर की Don 3 में हो सकती है एंट्री
अगर आप अभी तक समझ नहीं पाए हैं तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं रजत बेदी (Rajat Bedi) की। ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने किरदार से पहचान बना चुके रजत बेदी को Don 3 के अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 51 वर्षीय रजत बेदी से इस रोल को लेकर बातचीत हो चुकी है और जनवरी में फरहान अख्तर के खार स्थित ऑफिस में दोनों की मुलाकात भी तय है।
ये भी पढ़े- Ikkis Review: एक वॉर हीरो की रुला देने वाली कहानी, धर्मेंद्र ने कर दिया इमोशनल…
क्यों विक्रांत मैसी ने छोड़ी थी फिल्म?
पिछले साल जुलाई में आई खबरों के मुताबिक, विक्रांत मैसी ने रोल में गहराई की कमी और ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी वजहों के चलते फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। इससे पहले उनके किरदार के लिए आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा के नाम भी चर्चा में रहे थे।
ये भी पढ़े- इस एक्टर संग इश्क लड़ा रही हैं कीर्ति कुल्हारी, नए साल पर कंफर्म किया रिश्ता
फिलहाल, रजत बेदी की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन अगर यह खबर पक्की होती है तो Don 3 में दर्शकों को एक नया और दमदार विलेन देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े- Border 2: ‘घर कब आओगे’ गाना रिलीज, सोलफुल सॉन्ग सुन भर आएंगी आंखे





