
OMG 3: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रानी मुखर्जी, कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस…
Akshay Kumar और रानी मुखर्जी को साथ देखने की तमन्ना फैंस की पूरी होने जा रही है। 90 के दशक के ये दोनों सुपरस्टार्स पहली बार अक्षय कुमार की एक सफल फ्रेंचाइजी में साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।
Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड के दो पार्ट्स आ चुके हैं। अब फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा है। ओ माय गॉड में 90 के दशक के दो सुपरस्टार साथ में आएंगे। ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) होंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल यानी 2026 में शुरू होगी। ओ माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। अब ओ माय गॉड 3 को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं।
अक्षय की फिल्म का हिस्सा होंगी रानी मुखर्जी
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, रानी मुखर्जी अक्षय कुमार की ओह माय गॉड (OMG) की अगली कड़ी का हिस्सा बनने जा रही हैं। उनके करीबी सूत्रों की मैं तो, “ये पिछले कुछ सालों में किसी फिल्म के लिए सबसे बड़ी कास्टिंग है। ओह माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा पसंद की गई फ्रेंचाइजी है। ओह माय गॉड (OMG 3) के तीसरे पार्ट में रानी मुखर्जी का जुड़ना मूवी को एक अलग स्तर पर ले जाएगा। उनकी मौजूदगी फिल्म की कहानी में एक नई फ्रेशनेस लेकर आएगी”।
View this post on Instagram
कब शुरू होगी OMG 3 की शूटिंग?
‘ओह माय गॉड 3’ फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद है कि इसकी शूटिंग 2026 के मध्य तक शुरू हो जाएगी. निर्देशक अमित राय, जिन्होंने ‘ओएमजी 2’ बनाई थी.
सूत्र ने आगे कहा, “निर्देशक अमित राय ने इस बार पहले से बड़ी, ज्यादा प्रासंगिक और दमदार कहानी तैयार की है. अक्षय कुमार चाहते थे कि ‘ओएमजी 3’ हर मामले में पहले से बड़ी हो, चाहे वह कहानी हो, भावनाएं हों या एक्टिंग.
ये भी पढ़े- Don 3 में हुई इस धाकड़ विलेन की एंट्री, Vikrant Massey हुए रिप्लेस?
‘ओह माय गॉड 3’ में ज्यादा रोमांच
‘ओह माय गॉड’ फ्रेंचाइजी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसमें सामाजिक मुद्दों को हास्य और पॉपुलैरिटी के साथ पेश किया गया है. पहली दो फिल्में न सिर्फ कमर्शियल हिट रहीं, बल्कि अपने विषयों को लेकर काफी चर्चा में भी रहीं.
ये भी पढ़े- इस एक्टर संग इश्क लड़ा रही हैं कीर्ति कुल्हारी, नए साल पर कंफर्म किया रिश्ता
यही वजह है कि तीसरी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. अक्षय कुमार की वापसी और रानी मुखर्जी के पहली बार इस यूनिवर्स में शामिल होने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़े- Border 2: ‘घर कब आओगे’ गाना रिलीज, सोलफुल सॉन्ग सुन भर आएंगी आंखे





