
IPL 2026: शाहरुख खान की टीम से बाहर होंगे मुस्तफिजुर? KKR को BCCI की दो टूक…
Mustafizur Rahman IPL 2026 KKR: बांग्लादेश में हिंदू विरोधी घटनाओं के बाद मुस्तफिजुर रहमान और KKR को लेकर विवाद बढ़ गया है। विरोध के बीच BCCI ने KKR से रिप्लेसमेंट तलाशने को कहा है.
Mustafizur Rahman IPL 2026 KKR: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भाग नहीं ले पाएंगे. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए इसकी पुष्टि की. सैकिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था.
KKR को BCCI की दो टूक
KKR प्रबंधन के लिए यह स्थिति असहज मानी जा रही है. एक ओर टीम IPL की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर इस विवाद ने फ्रेंचाइजी को सफाई देने की स्थिति में ला खड़ा किया है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि KKR मुस्तफिजुर रहमान को लेकर क्या अंतिम फैसला लेती है और क्या टीम वास्तव में किसी नए खिलाड़ी को शामिल करती है. इससे पहले KKR के मालिक शाहरुख खान के खिलाफ भी देश के कई लोगों ने बयान दिया है. उन्हें भी लोगों ने मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने पर निशाने पर लिया था.
#WATCH | Guwahati | BCCI secretary Devajit Saikia says, “Due to the recent developments that are going on all across, BCCI has instructed the franchise KKR to release one of their players, Mustafizur Rahman of Bangladesh, from their squad and BCCI has also said that if they ask… pic.twitter.com/53oxuRcmZp
— ANI (@ANI) January 3, 2026
दीपू चंद्र दास की हत्या
दरअसल, बांग्लादेश में हाल ही में कई हिंदू व्यक्तियों की हत्या कर दी गई, जिसने भारतीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया. सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से जो फोटोज वीडियो आए, उसने भारतीय लोगों को आगबबूला करने का काम किया. इसी को लेकर तमाम संगठनों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 से बाहर करने की मांग की.
ये भी पढ़े- India vs Bangladesh: विवादों के बीच टीम इंडिया जाएगी बांग्लादेश, हुआ ऐलान…
देवकीनंदन ठाकुर ने भी इसका विरोध किया. बीजेपी और शिवसेना के कई नेताओं ने देश की भावनाओं का ध्यान न रखने के लिए शाहरुख खान और KKR पर निशाना साधा था. बीजेपी नेता संगीत सोम ने तो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बांग्लादेश के खिलाड़ी को साइन करने के लिए ‘गद्दार’ तक कह दिया था.
ये भी पढ़े- न्यू ईयर पर रोमांस के रंग में रंगे Hardik Pandya, गर्लफ्रेंड संग दिखा रोमांटिक अंदाज
मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए मुकाबले खेल चुके हैं. 30 साल के मुस्ताफिजुर ने अब तक 60 आईपीएल मैचों में 28.44 की औसत और 8.13 की इकोनॉमी रेट से 65 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से FIFA वर्ल्ड कप तक, साल 2026 में खेले जाएंगे ये बड़े टूर्नामेंट





