‘Toxic’ से Tara Sutaria का फर्स्ट लुक आया सामने, लोग बोले- ‘बॉस क्वीन’

Toxic Tara Sutaria Look: यश की फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को लेकर अपडेट आते रहते हैं. अब मेकर्स ने फिल्म ने तारा सुतारिया का लुक शेयर किया है.

Toxic Tara Sutaria Look: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली। इसी बीच अब ‘टॉक्सिक’ से तारा सुतारिया का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है। रेबेका के किरदार में तारा के लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

‘टॉक्सिक’ से सामने आया रेबिका का लुक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और नयनतारा (गंगा) के बाद आज तारा सुतारिया के किरदार का लुक आउट कर दिया गया है। तारा इस पोस्टर में काफी दमदार और पावरफुल लग रही है। पोस्टर में रेबेका के बिखरे छोटे बाल उन्हें काफी बोल्ड लुक दे रहे हैं। वहीं, उनके हाथ में बंदूक दिख रही है, जिसे वो किसी पर ताने हुए नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

 

इस लुक में तारा को रेबिका के अवतार में देखकर साफ पता चल रहा है कि ‘टॉक्सिक’ में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।

के.जी.एफ’ के बाद यश की बड़ी फिल्म

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर यश ने ‘के.जी.एफ’ फ्रेंचाइजी से पैन इंडिया स्टारडम हासिल किया, भारतीय सिनेमा के सबसे फेमस स्टार्स में से एक बन गए हैं। ‘के.जी.एफ: चैप्टर 1’ (2018) और ‘के.जी.एफ: चैप्टर 2’ (2022) में रॉकी भाई के किरदार के लिए जाने जाने वाले यश का दमदार एक्शन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गया। फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।

ये भी पढ़े- OMG 3: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रानी मुखर्जी, कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस…

टॉक्सिक’ के बारे में

फिल्म फेस्टिवल सर्किट की चहेती गीतु मोहनदास (मूथोन) की निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक नया चैप्टर है। यह कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसने ‘के.जी.एफ.’ की सफलता के बाद अपनी कमर कस ली है। यश और मोहनदास की लिखी ‘टॉक्सिक’ पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ लिखा और शूट किया गया है और इसके हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कई भाषाओं में डब भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़े- Don 3 में हुई इस धाकड़ विलेन की एंट्री, Vikrant Massey हुए रिप्लेस?

Back to top button