KBC 17 फिनाले के बाद इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बयां किए जज्बात…

KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन खत्म होने वाला है। शो के फिनाले के दौरान अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए। उन्होंने दर्शकों से अपनी दिल की बात करते हुए एक शानदार परफॉर्मेंस दी।

KBC 17: साड़ी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और शब्दों के लिए भी जाने जाते हैं. वह लंबे समय से अपने ऑनलाइन ब्लॉग के जरिए जिंदगी, समाज और समय से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते आए हैं. रोजमर्रा की छोटी घटनाओं से लेकर गहरे दार्शनिक सवालों तक, Big B (Amitabh Bachchan) की पोस्ट्स अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 17 को अमिताभ बच्चन ने अलविदा कह दिया है और आखिरी एपिसोड में उन्होंने दर्शकों को शुक्रिया अदा किया है.

अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को कहा शुक्रिया

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 17 को अलविदा कह दिया है. वहीं आइकॉनिक क्विज शो में अपनी जर्नी पर बात करते हुए बिग बी इमोशनल होते हुए नजर आए, जिसे वह कई सालों से होस्ट कर रहे हैं. इसे देखने के बाद हॉट सीट पर बैठी ऑडियंस ही नहीं अमिताभ बच्चन भी अपने आंसुओं को रोकते हुए नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

 

प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के एक तिहाई हिस्से में केबीसी में बिताए पलों को आशीर्वाद बताया. प्रोमो में व्यूअर्स का शुक्रिया अदा करते हुए अमिताभ बच्चन अपने इमोशन केबीसी में शेयर करते हैं और कहते हैं कि जब भी वह शो में वापस लौटते हैं तो ऑडियंस उनका वेलकम प्यार और अपनेपन के साथ करती है. वहीं उनकी हंसी और आंसू मेरे भी होते हैं. वह शो को अब तक चलने के लिए ऑडियंस को क्रेडिट देते हैं.

आपने खुले दिल से वेलकम किया

बिग बी ने आगे कहा, ‘जब भी मैंने कहा कि मैं आ रहा हूं तो इस शो ने खुले दिल से मुझे वेलकम किया है। जब मैं हंसता हूं, आप हंसे हो मेरे साथ। जब मेरी आंखों में आंसू आए तो आपके भी आंसू निकलते हैं। आप लोग मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं शुरू से अंत तक। मैं इतना ही आप सबसे कहता हूं। आप यहां हैं तो गेम हैं और ये गेम इसलिए है क्योंकि हम हैं। थैंक्यू सो मच।’

ये भी पढ़े- ‘Toxic’ से Tara Sutaria का फर्स्ट लुक आया सामने, लोग बोले- ‘बॉस क्वीन’

बिग बी की फिल्में

बिग बी की फिल्मों की बात करें तो अब वह सेक्शन 84 और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। सेक्शन 84 में बिग बी के साथ अभिषेक बनर्जी और निमृत कौर हैं। वहीं कल्कि 2898 एडी सीक्वल में वह प्रभास के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- OMG 3: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रानी मुखर्जी, कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस…

Back to top button