
UP News: खेल- खेल में खाया कनेर का फल, दो बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत
Varanasi Three Children Death Case: वाराणसी में कनेर का फल खाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। इनमें से दो बच्चियां सगी बहनें हैं। पांच बच्चियां एक साथ घर से बाहर खेल रही थी। आंवला समझकर बच्चियों ने कनेर के फल को खा लिया।
Varanasi Three Children Death Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक घटना में दो सगी बहनों सहित कुल तीन बच्चियों की मौत हो गई. मौत की वजह जहरीला कनेर का फल बताया जा रहा है. घटना में 2 सगी बहनों और एक पड़ोस की बच्ची ने साथ खेलते हुए कनेर का फल खा लिया. सोमवार रात सगी बहनों की दिनदयाल जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार परिजनों ने पुलिस को बगैर बताए ही कर दिया. जबकि तीसरी बच्ची की मौत मंगलवार सुबह BHU अस्पताल में हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली.
आंवला समझकर खाया कनेर का फल
मिथिलेश प्रजापति ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के पांच बच्चों के साथ मेरी दो बेटियां हर्षिता और अंशिका खेलने गई थीं। हमारे और मनीष प्रजापति के घर के बीच संजय तिवारी का मकान है। मकान के आगे खाली जमीन में फूल और फलों के पौधे लगाए गए थे। जिनमें आंवला और कनेर का पेड़ भी था।
खेलते समय हर्षिता (6), अंशिका (3) और नैंसी (4) ने कनेर के फल को खा लिया। साथ खेल रहे अन्य बच्चे दिव्यांश, आरूही, साजन और श्रद्धा ने उसे नहीं खाया। फल खाने के बाद तीनों बच्चियों को उल्टी होने लगी। मिथिलेश ने बताया कि डर के कारण बच्चियों ने घर में नहीं बताया। शाम को बच्चियों ने कहा कि पेट दर्द हो रहा तो हमें लगा कि ठंड के कारण पेट दर्द हो रहा है। दर्द ज्यादा बढ़ा तो पास के ही क्लिनिक से दवा दिला दी।
ये भी पढ़े- UP News: समधी के प्यार में ‘हैवान’ बनी मां, अवैध संबंधों के चलते कराई बेटी की हत्या
इस बीच उसकी छोटी बहन 3 साल की अंशिका की भी तबीयत बिगड़ने लगी. दोनों बच्चियों को वाराणसी के जिला अस्पताल दीनदयाल ले जाते वक्त ही रास्ते में मौत हो गई. सोमवार की सुबह पड़ोस रहने वाली 4 साल की बच्ची नैंसी की भी मौत जब BHU अस्पताल में हुई तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई.
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि हर्षिता और अंशिका की मौत के बाद उनके शवों को परिजनों ने नदी में प्रवाहित कर दिया था. जिसकी वजह से पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी.
ये भी पढ़े- UP News: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर की रहस्यमयी मौत, खून से सनी मिली लाश…





