Border 2: असली सैनिकों संग की शूटिंग, टूटी वरुण धवन की रीढ़ की हड्डी…

Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक सेशन के जरिए अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग से जुड़ा दर्दनाक लेकिन दिलचस्प अनुभव शेयर किया है।

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हैं। वॉर ड्रामा फिल्म में ‘मेजर होशियार सिंह दहिया’ का किरदार अदा करने वाले अभिनेता ने फिल्म के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि किस तरह से 40 दिन के उन्होंने रियल आर्मी ऑफिसर्स के बीच शूटिंग की थी। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग करना आसान नहीं था, वो शहर से अलग एक इलाके में 40 दिन तक रहे. इस दौरान उन्हें टेल बोन में चोट भी लगी.

वरुण की टूटी हड्डी

वरुण धवन ने X पोस्ट में लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी टेल बोन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) में चोट लग गई थी. सवाल-जवाब के एक सेशन के दौरान जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि- बॉर्डर 2 के लिए फिजिकल प्रेपरेशन कैसे की, कितना वर्कआउट किया, रियल वॉर हीरो दिखने के लिए उन्हें क्या क्या करना पड़ा. तो जवाब में वरुण ने लिखा कि- बहुत तैयारी करनी थी. यहां तक कि बसंतर की लड़ाई लड़ते हुए मेरी टेल बोन चोटिल हो गई थी. मैंने उत्तर प्रदेश के बबीना में असली जवानों के साथ 40 दिन तक शूटिंग की थी

सॉन्ग लॉन्च के मौके पर वरुण ने क्या कहा

फिल्म के सॉन्ग लॉन्च के मौके पर वरुण धवन ने कहा कि, ‘बॉर्डर जैसी फिल्में सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इनका एक बड़ा मकसद भी होता है।’ उनके मुताबिक, ‘ऐसी फिल्में युवाओं को देश की सुरक्षा, सैनिकों के बलिदान और हर वक्त तैयार रहने की अहमियत समझाने में मदद करती हैं। इस तरह की कहानियाँ आज भी इसलिए मायने रखती हैं, क्योंकि ये यह संदेश देती हैं कि शांति बनाए रखने के लिए मज़बूती और ताकत जरूरी होती है।’

तगड़ी है फिल्म की स्टार कास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में कई मजबूत कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने मिलकर पेश किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने संभाली है।

Back to top button