
Share Market: नहीं सुधरी शेयर मार्केट की चाल, Nifty 26100 के नीचे, Sensex भी लुढ़का
Share Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले।
Share Market Today: शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168 अंकों के नुकसान के साथ 84792 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 73 अंक नीचे 26067 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल टॉप पर है। दूसरी ओर टीसीएस टॉप लूजर है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 26,050 पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है।
BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। निफ्टी 43 अंक या 0.17% गिरकर 26,097 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 175 अंक या 0.21% गिरकर 84,786 पर खुला। बैंक निफ्टी और मिडकैप स्टॉक क्रमशः 0.17% और 0.06% गिरकर बेंचमार्क के अनुरूप थे।
इससे पहले बुधवार को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 38 अंक या 0.14% गिरकर 26,140 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.12% गिरकर 84,961 पर बंद हुआ।





