Bhoot Bangla: डरने के लिए हो जाएं तैयार, भूत बंगला की नई रिलीज डेट आई सामने

Bhoot Bangla Release Date: अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। अब इसकी तारीख अनाउंस कर दी गई है।

Bhooth Bangla Release Date: सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी क्लासिक और हिट फिल्मों में काम किया है। अब 14 साल बाद फिर से वह प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी के साथ वापसी कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर लॉक हो गई है। इसमें परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे सितारे नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

2024 में अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और यह फिल्म इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। 7 जनवरी 2025 की रात को एक पोस्ट के जरिए मेकर्स ने रिवील किया है कि यह फिल्म किस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

 

नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने भूत बंगला का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बंगले से एक खबर आई है।” बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

‘भूत बंगला’ की दमदार स्टारकास्ट 

‘भूत बंगला’ को लेकर जो चीज इसे और भी खास बनाती है, वो है इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट. अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म की कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्लेरोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने मिलकर तैयार की है. फिल्म के मजेदार डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं।
Back to top button