Toxic Teaser: ‘डैडी इज होम…’, आ गया यश की टॉक्सिक का फाड़ू टीजर, धुरंधर 2 से क्लैश

Toxic Teaser: KGF के बाद यश का ‘टॉक्सिक’ अवतार पूरी तरह स्वैग में डूबा है। ‘टॉक्सिक’ का टीजर कहानी नहीं बताता, बल्कि बेचैनी पैदा करता है। गैंगस्टर हिंसा, स्टाइल और एबसर्ड बिल्ड-अप इशारा कर रहे हैं।

Toxic Teaser In Hindi: साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर सुपरस्टार ने अपने फैंस को खास तोहफा भी दे दिया है। एक्टर के बर्थडे पर ही उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इसमें मार-धाड़ और कार में काफी बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास और यश कुछ बहुत अलग करने जा रहे हैं। हालांकि टॉक्सिक- अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, टाइटल से पता चल रहा है कि फिल्म धड़कनें बढ़ाने वाली होगी।

एक डायलॉग से टीजर में लूट ली लाइमलाइट

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट टीजर केवीएन प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे 2 घंटे में ही 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस टीजर की शुरुआत होती है एक माफिया गैंग के क्रिमेशन ग्राउंड में किसी के जाने का दुख मनाते हुए, लेकिन अचानक ही अफरा-तफरी मच जाती है। इसके बाद क्रिमेशन ग्रैंड में मौजूद सभी लोग कार की तरफ देखते हैं, लेकिन काफी समय तक उसमें से कोई नहीं निकलता।

धुरंधर 2 से क्लैश

मजेदार बात ये है कि टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह की मच अवेटेड मूवी धुरंधर 2 भी 19 मार्च को रिलीज है। अब मूवी लवर्स एक्साइटेड हैं और मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि टॉक्सिक धुरंधर 2 का नुकसान करवा सकती है या दोनों के बीच कड़ी टक्कर तो पक्की है।

फैंस को दी एक आस

यश ने इस टीजर के अलावा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अलग पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि लोग सालों से उन्हें बर्थडे विश करते आ रहे हैं और उनकी झलक भी पाना चाहते हैं, उन्होंने कहा है कि वह भी अपने फैंस से मिलने के लिए काफी उत्सुक हैं. वह अपने बर्थडे पर उनसे मिलना चाहते थे. लेकिन फिल्म को लेकर वह वक्त ही नहीं निकाल पाए. लेकिन उन्होंने अपने फैंस को आस दी है कि वह जल्द ही उनसे मिलेंगे.

ये भी पढ़े- Bhoot Bangla: डरने के लिए हो जाएं तैयार, भूत बंगला की नई रिलीज डेट आई सामने

बता दें कि केजीएफ और केजीएफ 2 से वह पहले ही अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं. अब फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजर लगाकर तो उन्होंने अपने फैंस को हैरान ही कर दिया है. . फैंस जहां टॉक्सिक की पहली झलक को देखकर एक्साइटेड हो गए हैं तो वहीं फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Border 2: असली सैनिकों संग की शूटिंग, टूटी वरुण धवन की रीढ़ की हड्डी…

Back to top button