दुनिया से लड़ सकता हूं, लेकिन…’, भाई फैजल के इलजाम पर बोले आमिर खान

 Aamir Khan: एक्टर आमिर खान और उनके भाई फैजल के बीच का विवाद अब किसी से छिपा नहीं रह गया है। एक्टर ने पहली बार अपने भाई के आरोपों पर बात की और बताया कि वो इसे लेकर क्या फील करते हैं।

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, जिन्होंने मेला डायरेक्टर धर्मेश दर्शन के साथ मिलकर भाई फैसल खान को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. उन्होंने हाल ही में भाई फैसल खान संग अनबन पर पहली बार रिएक्शन दिया है. आमिर खान ने फैसल खान के परिवार और उनके साथ रिश्ता तोड़ने पर रिएक्शन देते हुए बॉलीवुड हंगामा से कहा, क्या करें. यह मेरी किस्मत है. आप पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं. लेकिन आप अपने परिवार से कैसे लड़ सकते हो?

आमिर ने दी सफाई

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने भाई फैसल के साथ चल रहे लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर बात की। जब आमिर से फैसल द्वारा लगाए गए आरोपों, जिनमें गैरकानूनी कैद, मानसिक प्रताड़ना और करियर को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं के बारे में पूछा गया तो आमिर ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, ‘क्या करें? यह मेरी किस्मत है। आप दुनिया से लड़ सकते हैं, लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?’

दोनों भाई साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मेला’ में साथ नजर आए थे, जिसमें ट्विंकल खन्ना भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म 7 जनवरी 2000 को रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी।

ये भी पढ़े- Toxic Teaser: ‘डैडी इज होम…’, आ गया यश की टॉक्सिक का फाड़ू टीजर, धुरंधर 2 से क्लैश

फैसल खान ने क्या दावा किया

पिछले साल पिंक विला के पॉडकास्ट में फैसल खान ने दावा करते हुए कहा, मुझे कैद कर के रखा था घर में एक साल और वह कह रहे थे कि मुझे सिजोफ्रेनिया है और मैं एक पागल इंसान हूं और मैं समाज को नुकसान पहुंचाऊंगा. जेजे अस्पताल में मुझे 20 दिन रखा गया, टेस्ट किया गया. जनरल वॉर्ड में, मेंटल लोगों के साथ.

ये भी पढ़े- Bhoot Bangla: डरने के लिए हो जाएं तैयार, भूत बंगला की नई रिलीज डेट आई सामने

Back to top button