
जुदा हुई तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की राहें, कॉन्सर्ट विवाद के बाद ब्रेकअप?
Tara Sutaria और Veer Pahadia की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन कथित तौर पर 10 महीने भी उनका रिश्ता नहीं चल पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा-वीर ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है।
बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस Tara Sutaria और एक्टर Veer Pahadia के रिश्ते के टूटने की चर्चा जोरशोर से हो रही है। आदर जैन से ब्रेकअप के लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने वीर को बीते साल डेट करना शुरू किया था। बताया जा रहा है कि इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, इनका ब्रेकअप हो गया है। ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।
जुदा हुई तारा-सुतारिया वीर पहाड़िया की राहें?
फिल्मफेयर वेब साइट ने ये दावा किया है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अलग हो चुके है। कथित तौर पर दोनों ने अपने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि, कपल के ब्रेकअप की वजह क्या है, ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। न ही तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने ब्रेकअप की खबरों के बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी शेयर की है। हालांकि, फैंस को हैरानी ये हो रही है कि तारा और वीर का कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही दिन बाद खत्म हुआ है।

वीर हो गए थे अपसेट!
इसी कॉन्सर्ट से वीर का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपसेट नजर आ रहे थे। पर बाद में तारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 6 हजार रुपये दिए गए थे। ओरी ने भी वीर का एक वीडियो पोस्ट किया और दिखाया कि वो अपसेट नहीं थे, बल्कि गाने पर झूम रहे थे। उनके एक्सप्रेशंस को चालाकी से एडिट करके वीडियो बनाया गया था।
ये भी पढ़े- दुनिया से लड़ सकता हूं, लेकिन…’, भाई फैजल के इलजाम पर बोले आमिर खान
2025 से कर रहे थे डेट
तारा और वीर साल 2025 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की और अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया। वीर से पहले तारा का रिश्ता आदर जैन के साथ था। पर ब्रेकअप के बाद आदर ने आलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की दोस्त थीं।
ये भी पढ़े- Toxic Teaser: ‘डैडी इज होम…’, आ गया यश की टॉक्सिक का फाड़ू टीजर, धुरंधर 2 से क्लैश





