
Mahhi Vij ने जय से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एलिमनी और बच्चों पर लोगों को लताड़ा
अभिनेत्री Mahhi Vij और जय भानुशाली ने 14 साल बाद तलाक ले लिया है। माही ने अपने व्लॉग में तलाक के बाद फैल रही अफवाहों और 5 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबरों का खंडन किया।
Mahhi Vij और जय भानुशाली का तलाक हो चुका है। लेकिन उनके इस फैसले के बाद उन्हें लोगों के ताने खूब सुनने को मिल रहे हैं। अब माही ने इन सारी बातों पर चुप्पी तोड़ी है और पीछे का कारण बताया है। हालांकि, लोग अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं और अपने तीन बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।
माही विज ने दिया जवाब
माही विज ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में तलाक पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत सी चीजें पढ़ रही हूं कि माही ने 5 करोड़ एलीमनी लिया है। लोग पुराने वीडियो को कमेंट्स और लाइक्स के लिए ला रहे हैं और ये गलत है। एक्ट्रेस ने तलाक पर आगे कहा, “हां मैं और जय अलग हो चुके हैं। लेकिन हम अब भी अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों वैसे बने हैं कि हम दोनों काफी शांतिपूर्वक इंसान हैं। हमें ड्रामा, झगड़े, लड़ाई या गंदगी नहीं पसंद है।”
‘हमारे बच्चे गर्व महसूस करेंगे’
माही ने कहा कि ये उनके बच्चों के लिए भी अच्छा उदाहरण है कि अगर चीजें ठीक नहीं चलती हैं तो जरूरी नहीं है कि आप तोड़ने के वक्त उस चीज को गंदगी तक लेकर जाओ या कोर्ट-कचहरी तक घसीटो। या गंदगी करो या बच्चों को उसमें घसीटो। माही ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बच्चे जय और उनपर गर्व महसूस करेंगे कि मम्मी-पापा को लगा कि वो इस चीज को नहीं चलाना चाहते तो उन्होंने इस चीज को अच्छे से खत्म किया।
ये भी पढ़े- Oscars 2025: ऑस्कर की रेस में ये भारतीय फिल्मे, ‘कांतरा चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ लिस्ट में शामिल
माही बोलीं- आप लोग गंदगी कर रहे हो
माही ने कहा कि वो इंस्टाग्राम पर देख रही हैं कि लोग कह रहे हैं कि माही ने 5 करोड़ एलिमनी ले ली, माही ने ये कर दिया, पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। हमने तो कुछ किया नहीं है, लेकिन अब आप लोग गंदगी कर रहे हो। इसकी जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़े- जुदा हुई तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की राहें, कॉन्सर्ट विवाद के बाद ब्रेकअप?





