UP News: गीजर की गैस ने छीनी 4 साल के मासूम की जिंदगी, नहाते समय लीक हुई गैस

UP News: बदायूं में गीजर की गैस जानलेवा बन गई. यहां नहाते समय गीजर की गैस लीक हो गई. जिससे बाथरूम में नहा रहे एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक के 11 वर्षीय भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर में गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका 11 वर्षीय भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलीम का कारखाना बरेली रोड पर राय साहब की धर्मशाला के पास है और वह अपने परिवार के साथ उसके ऊपर रहता है.

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बाथरूप से निकाला बाहर 

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके बेटे अयान (11) और रयान (4) नहाने गए थे, जहां गैस गीजर लगा हुआ था. दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया. जब काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं आए तो सलीम की पत्नी रुखसार ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. रुखसार की चीख सुनकर सलीम और अन्य लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़ा. अंदर दोनों बच्चे बेहोश मिले.

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रयान की मौत हो गई. अयान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया. कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि हादसा गैस गीजर से दम घुटने के कारण हुआ.

ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ में विधवा महिला से हैवानियत, फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

बड़े भाई को हालत देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्वजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शहबाजपुर निवासी सलीम अलमारी बक्सा बनाने का काम करते हैं। शहबाजपुर तिराहे पर ही उनकी दुकान है।

ये भी पढ़े- KGMU का बड़ा फैसला, यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर का दाखिला होगा कैंसिल

Back to top button