Stock Market: शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Stock Market Today: आज के कारोबार में सरकारी कंपनियों और भारी भरकम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. भेल (BHEL) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. बाजार खुलते ही भेल का शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया.

Stock Market Today: शेयर बाजार में पिछले एक हफ्ते से उथल-पुथल मची हुई है. आज 12 जनवरी को भी शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी है. सेंसेक्स 400 अंक फिसलकर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 120 अंक गिर चुका है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 0.7% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% की कमजोरी देखने को मिल रही है. इसके अलावा सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखी जा रही है.

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं ने भारतीय निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया है, जिससे बाजार पिछले दो महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

सेंसेक्स की बात करें तो आज सुबह करीब 9:30 बजे यह 472.77 पॉइंट यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,103.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दबाव में दिखा. निफ्टी 129.55 पॉइंट या 0.50 प्रतिशत टूटकर 25,553.75 के स्तर पर आ गया.

आपको बता दें कि पिछले साल 11 नवंबर के बाद यह पहली बार है जब निफ्टी 25,550 के भी नीचे चला गया है. बाजार में लगातार हो रही इस गिरावट ने पिछले पांच दिनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है और आज छठे सत्र में भी गिरावट का सिलसिला गहराता जा रहा है.

आज के कारोबार में सरकारी कंपनियों और भारी भरकम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. भेल (BHEL) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. बाजार खुलते ही भेल का शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया. सुबह 9:31 बजे के करीब यह शेयर 12.15 रुपये की गिरावट के साथ 262.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. सिर्फ भेल ही नहीं, बल्कि कई और बड़े शेयर भी आज निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे पोर्टफोलियो की वैल्यू काफी कम हो गई है.

बाजार में मची इस हलचल के पीछे की कहानी पिछले शुक्रवार से ही शुरू हो गई थी. पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. उस दिन सेंसेक्स 604.72 पॉइंट यानी 0.72 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 83,576.24 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी ने भी 193.55 पॉइंट या 0.75 प्रतिशत खोकर 25,683.30 के स्तर पर अपनी क्लोजिंग दी थी. पिछले पांच दिनों से बाजार लगातार गिर रहा था और आज सोमवार को भी यह सिलसिला थमा नहीं है.

बाजार के जानकारों का मानना है कि ईरान और उसके आस-पास के इलाकों में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है. जब भी इस तरह का वैश्विक संकट पैदा होता है, तो निवेशक अपना पैसा जोखिम वाले शेयर बाजार से निकालकर सुरक्षित जगहों पर लगाने लगते हैं. इसी का असर आज भारतीय बाजारों पर दिख रहा है.

Back to top button