
UP News: बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बेटी, बौखलाए घर वालो का खूनी खेल…
UP News: एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया, जिसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।
UP News: उत्तर प्रदेश में एटा से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों ने बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सुहागपुर का है, जहां प्रेमिका शिवानी से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी दीपक को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्से और तथाकथित इज्जत के नाम पर दीपक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। साथ ही उन्होंने शिवानी की भी जान ले ली।
साथ देखने पर भड़के परिजन,
मृतक युवक की पहचान लड़की के ही गांव के 24 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फील्ड यूनिट टीम गांव पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमला इतना भीषण था कि शिवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, लहूलुहान हालत में दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. एक ही रात में हुई दो मौतों से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव का माहौल है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया. एसएसपी ने बताया कि युवती के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं.
एसएसपी सिंह ने एटा मेडिकल कॉलेज जाकर मृतकों के शवों की स्थिति का जायजा भी लिया. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
स्थानीय एसएचओ रितेश ठाकुर के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से जांच में जुटी है. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या संघर्ष को रोका जा सके.





