नदीम संग लिंकअप की खबरों पर फूटा माही विज का गुस्सा, सपोर्ट में उतरे Ex हसबैंड

Mahi Vij ने जबसे जय भानुशाली संग तलाक की घोषणा की है, तबसे वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त नदीम कुरैशी बर्थडे पर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया.

 Mahi Vij: फेमस टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने 4 जनवरी को अपने तलाक की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। करीब 15 साल लंबे रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। जो कपल हमेशा अपनी बॉन्डिंग, फैमिली टाइम और बच्चों के साथ खुशहाल पलों के लिए जाना जाता था, उनके अलग होने की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। तलाक की अनाउंसमेंट के बाद लोग लगातार ये जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने इस मजबूत और लंबे रिश्ते को टूटने पर मजबूर कर दिया।

माही विज के सब्र का बांध टूटा

माही विज ने अपने तलाक के बीच करीबी दोस्त नदीम के साथ फोटो शेयर की थी, जिस पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए कि माही को खुद आगे आकर सफाई देनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने सफाई इतने नर्म तरीके से नहीं दी है, बल्कि बहुत गुस्से में काफी कुछ कहा है। डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए माही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्रोलर्स के कमेंट की कड़ी आलोचना की और कहा कि नदीम तारा के लिए गॉडफादर की तरह हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

 

माही विज और नदीम के रिश्ते को लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब उन्होंने बर्थडे पोस्ट शेयर किया। कॉमेंट सेक्शन को ऑफ रखते हुए माही ने नदीम को अपना ‘सबसे अच्छा दोस्त’ कहा। उनकी बेटी तारा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नदीम को विश करते हुए ‘अब्बा’ लिखा। जिसके बाद माही और नदीम की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी।

अंकिता लोखंडे ने दिया था जवाब

ankita lokhande post

जय से पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर आकर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने माही और नदीम के रिश्ते का सच भी बताया था। अंकिता ने बताया कि नदीम, माही और जय दोनों के लिए पिता समान रहे हैं। उन्होंने हर मुश्किल वक्त में साथ दिया है। वो भगवान के भेजे हुए दूत हैं।

जय भानुशाली ने किया सपोर्ट

jay bhanushali post

अंकिता की पोस्ट पर जय भानुशाली ने रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद अंकिता। मैं आपकी कही हुई हर बात से सहमत हूं।’

अफवाहों पर लगा ब्रेक

अंकिता के इस बयान के बाद माही–नदीम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। उन्होंने नदीम को “भगवान का भेजा हुआ इंसान” बताया और माही व जय को बेहतरीन माता-पिता कहकर अपना प्यार और समर्थन दिया।

जय और माही की टूटी 14 साल की शादी

जय और माही ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की बेटी का नाम तारा है। तारा के जन्म से पहले उन्होंने दो बच्चों राजवीर और खुशी की परवरिश का जिम्मा उठाया था. जिसे अभी तक निभा रहे हैं।

Back to top button