
UP News: सर्राफा कारोबारी ने की आत्महत्या; सोने-चांदी के बढ़ते भाव से था तनाव
Lucknow News: लखनऊ में सर्राफा कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उनका शव घर के आंगन में मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में डिप्रेशन के शिकार सराफ ने बृहस्पतिवार रात घर के आंगन में फंदा लग लिया। घरवालों के मुताबिक सराफ लगातार सोने और चांदी के भाव बढ़ने से परेशान थे। लगातार सोना और चांदी के भाव बढ़ने से परेशान एक सराफ ने लखनऊ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। घटना गुरुवार रात सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया में हुई।
भंडारे में हुए थे शामिल
परिजनों ने बताया कि मनोज गुरुवार दोपहर तक अपनी दुकान पर थे. चौक में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में भी उन्होंने शिरकत की थी. इसके बाद वह दुकान बंद करके घर चले गए. रात को जब घर के लोग आंगन की ओर गए तो मनोज का शव फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़े- लखनऊ में किराएदार रखने से पहले कराये ये काम, नहीं होगी FIR, जानें नए नियम?
भाव में तेजी बनी मौत की वजह
चौक सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि भाव में अनियंत्रित तेजी व्यापारियों को बर्बादी की कगार पर ले जा रही है. उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि सोने-चांदी को वायदा कारोबार से मुक्त किया जाए, ताकि राजकोट, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों के छोटे व्यापारी और कारीगर बच सकें. यह बात सामने आ रही है कि मनोज अग्रवाल चांदी के कारोबार में आई मंदी और धातुओं के बढ़ते दामों के कारण तनाव में थे.
ये भी पढ़े- Lucknow News: लड़की के थे दो वजाइना और 2 यूट्रस… सर्जरी कर युवती को दिया ‘नया जीवन’





