
UP News: तुझ जैसा नामर्द…,पत्नी का मैसेज देख पति ने उठाया खौफनाक कदम
Kanpur Love Marriage Case: कानपुर के चकेरी में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है. आठ साल के प्यार और ढाई साल की शादी के बाद, पत्नी के कड़वे मैसेज से आहत होकर पति ने उसकी दहलीज पर ही जहर खा लिया.
Kanpur Love Marriage Case: कानपुर में प्रेम विवाह के ढाई साल बाद एक युवक ने ससुराल में पत्नी के सामने जहरीला पदार्थ पी लिया। पत्नी ने उसे बचाने के बजाय दरवाजा बंद कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवक घर पहुंचा, जहां से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता ने पत्नी पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाट्सएप पर लिखा धोखेबाज हो…
स्वजन ने विक्रम और उसकी पत्नी के बीच वाट्सएप चैट दिखाए, जिसमें रिया ने उस पर अभद्र टिप्पणी की थी। लिखा था कि तू भूल जा, तुझ जैसा धोखेबाज मुझे चाहिए नहीं। नफरत हो गई है तुझसे। तेरे नाम से…। इस पर विक्रम ने लिखा कि ठीक है अपनी लाइफ जी लो।
वहीं, एक चैट छह जनवरी की मिली, जिसमें लिखा था कि सो जाना टाइम से, राधे-राधे। कॉल भी काट दी। ऑफलाइन होके फिर ऑनलाइन आ गए। बोल रहे थे आज सुकून से सोओगी…सुकून तो अब मौत के बाद ही आएगा…। पुलिस अब चैट को लेकर जांच कर रही है।
4 महीने पहले मायके चली गई रिया
कुछ दिन विक्रम के घरवालों ने इस शादी को मान लिया और अपने बेटे की हालात को देखते हुए विक्रम के पिता(होमगार्ड सिपाही) ने एक ऑटो खरीद दिया. विक्रम ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगा और रिया उसके साथ-साथ खुशी-खुशी रहने लगी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई और धीरे-धीरे झगड़ों ने गंभीर रुप लेना शुरू कर दिया. लगभग 4 महीने पहले दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि रिया ने विक्रम को छोड़ अपने मायके चली गई और तब से अलग रहने लगी.
विक्रम ने पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश
विक्रम के परिजनों का कहना है कि वह पत्नी की वजह से काफी परेशान रहने लगा था और उसने कई बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी. एक बार विक्रम ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी, तब उसके चचेरे भाई ने उसे बचा लिया था.
लेकिन बीते गुरुवार को उसने जब अपनी पत्नी को बुलाने के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा तो उसके जवाब में काफी कठोर शब्दों का रिप्लाई आया. विक्रम इसे सह नहीं पाया और वह अपने ससुराल पहुंचा. उसने पत्नी को बाहर बुलाया लेकिन जब कोई नहीं आया तो उसने घर की दहलीज पर ही जहर खा लिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाया लेकिन वह तब तक मर चुका था.
ये भी पढ़े- UP News: सर्राफा कारोबारी ने की आत्महत्या; सोने-चांदी के बढ़ते भाव से था तनाव
पुलिस ने दर्ज किया मामला
विक्रम के मौत के बाद उसके परिजन बॉडी को लेकर रिया के घर पहुंचे और दरवाजे पर रखकर खूब हंगामा किया. इसी बीच चकेरी पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो वे वहां पहुंचे. फिर वहां पर काफी देर हंगामा और जब रिया के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया जब जाकर मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ये भी पढ़े- Lucknow News: लड़की के थे दो वजाइना और 2 यूट्रस… सर्जरी कर युवती को दिया ‘नया जीवन’





