Rohit Sharma को किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान!

Rohit Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को भारत की वनडे कप्तानी से हटाने के फैसले में अहम भूमिका निभाई है।

 Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने जब पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की थी, तब रोहित शर्मा के स्थान पर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया. इस निर्णय ने क्रिकेट जगत में कई सवाल खड़े कर दिए थे क्योंकि रोहित 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रहे थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है. तिवारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने में अहम भूमिका निभाई.

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना चौंकाने वाला

तिवारी का मानना ​​है कि अजित अगरकर एक मजबूत कैरेक्टर हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं, लेकिन वह यह फैसला अकेले नहीं ले सकते थे और रोहित को कप्तानी से हटाने में गंभीर की राय का भी जरूर हाथ रहा होगा।

तिवारी ने आगे कहा, “देखिए, मेरी राय में प्लेइंग XI चुनने में बहुत ज्यादा इनकंसिस्टेंसी रही है। अगर मैं सच कहूं तो, मेरी ODI मैच देखने में दिलचस्पी खत्म हो गई है। हाल ही में जो कुछ हुआ, जब T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान को कप्तानी से हटा दिया गया, और जिम्मेदारी एक नए लड़के को दे दी गई, जिसकी मुझे लगता है कि जरूरत नहीं थी।

मैं रोहित के साथ खेला हूं। हमारा एक कनेक्शन है, इसलिए मुझे यह सब अच्छा नहीं लगा। मुझे लगा कि यह उस क्रिकेटर का अपमान है जिसने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को इतना कुछ दिया है। उस दिन से, मेरी थोड़ी दिलचस्पी कम हो गई। बहुत सारी कंट्रोवर्सी हो रही हैं, और मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि क्लैरिटी नहीं है।”

क्रिकेटिंग लॉजिक समझ से परे

तिवारी ने रोहित को हटाने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, शुभमन गिल की ओर नेतृत्व का ट्रांजिशन होना तय था, लेकिन इसे बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता था। कम से कम न्यूजीलैंड सीरीज तक रोहित को कप्तान रहने दिया जाता।

Back to top button