UP Weather: बर्फीली हवाओं के असर से गलन भरी ठंड, लखनऊ में घने कोहरे का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया है. लखनऊ में भी आज सुबह से ही धुंध और कोहरे का दौर जारी रहा. ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

UP Weather Today: लखनऊ में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। हल्की ठंडी हवा ने गलन बढ़ा रखी है। ऐसी ठंड में भी बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले। पिछले दिनों में भी पंजाब के ज्यादातर हिस्सों, हरियाणा के कई इलाकों, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश में भी आज ठंड का कहर जारी है. शहर के कई इलाकों में AQI दूसरे दिन 300 के पार रेड जोन में पहुंच गया।

यूपी में अचानक फिर बदला मौसम

लखनऊ में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी पर भले ही ज्यादा असर नहीं पड़ा हो, लेकिन कोहरे की वजह से धुंध बनी हुई है। सड़कों पर वाहन अपनी हेडलाइट जलाकर सावधानी से चल रहे हैं। दिन का तापमान 19.6 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार को यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाएगा। हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाकों में दृश्यता 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा और 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लोग ठिठुरे।

तापमान में वृद्धि के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले पांच से छह दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार जताए गए हैं। न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। लखनऊ, कानपुर के इलाके में दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है। सुबह के समय में कोहरे का असर दिखेगा। इलाके में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।

अयोध्या-हरदोई में तापमान गिरा

अयोध्या और हरदोई में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाराबंकी में 5 डिग्री और लखनऊ में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि, लखनऊ में दिन में पारा चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Back to top button