
UP News: मारा गया एक और पति…, पत्नी ने लवर के साथ मिलकर की हत्या
Saharanpur News: सहारनपुर में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पूजा ने अपने प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर पति मंटू की हत्या की साजिश रची थी.
Saharanpur News: बड़गांव स्थित शिमलाना गांव में पांच माह पहले हुई मंटू की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड को मंटू की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर मामले का पटापेक्ष किया। जबकि महिला का प्रेमी सौरभ पहले ही जेल जा चुका है। पुलिस ने प्रेमी सौरभ को पहले ही जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। मंटू और सौरभ दोनों दोस्त थे और घर आना-जाना था।
पांच माह पूर्व हुई थी मंटू की हत्या
बडगांव के थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि शिमलाना गांव में पांच माह पूर्व मंटू की हत्या हो गई थी, जिसके बाद उसके भाई संदीप ने उसकी हत्या के लिए उसके दोस्त सौरभ, उसके पिता मुकेश ओर चाचा संजीव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही पूरी कर जेल भेज दिया था जबकि मुकेश और संजीव के खिलाफ पुलिस को कोई ठोस सबूत नही मिला था।
लवर के हाथों कराई पति की हत्या
रमेश चंद ने बताया कि जांच के दौरान मृतक मंटू की पत्नी पूजा की संदिग्ध भूमिका सामने आई तो पूजा भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस उसकी काफी तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नही चला। आज पुलिस ने एक सूचना पर पूजा को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसने सख्ती से पुछताछ करने पर बताया कि सौरभ ओर उसने मिलकर मंटू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़े- UP News: दिनदहाड़े लूटपाट कर रहा था भतीजा, विरोध किया तो चाची को मार डाला…
दोनों का हो गया था अफेयर
पुलिस के अनुसार, मटू ओर सौरभ मिलकर समारोह में लगाये जाने वाले टेंट और क्रॉकरी का काम करते थे, जिस कारण से सौरभ का मंटू के घर आना जाना था । इसी बीच चार बच्चों की मां पूजा ओर सौरभ के अवैध सम्बन्ध हो गये।
इन सम्बधों मे बाधा बने मंटू को पूजा और उसके प्रेमी सौरभ ने रास्ते से हटाने का मन बना लिया ओर मौका मिलते ही 23 अगस्त 2025 को मंटू की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा को आज न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े- UP News: तुझ जैसा नामर्द…,पत्नी का मैसेज देख पति ने उठाया खौफनाक कदम





