Jannat संग रोमांस करते दिखे Elvish Yadav, नए गाने से हिट हुई जोड़ी

Elvish Yadav-Jannat Zubair: एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना ‘तेरे दिल में’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों का रोमांस देखने के लिए मिल रहा है। फैंस का ऐसा मानना है कि ये जोड़ी वाकई कमाल लगती है।

Elvish Yadav-Jannat Zubair: ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने फैंस को कई मजेदार जोड़ियां दिखाई हैं। इनमें से एक सबसे पसंदीदा जोड़ी इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और जन्नत जुबैर की चंचल जोड़ी है। शो में उनकी नोकझोंक अक्सर लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है, और कई लोग उनकी जोड़ी को ‘प्यारी’ कहते हैं। अब हर कोई इनके नए गाने को भी उतना ही पसंद कर रहा है। एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना ‘तेरे दिल में’ कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया।

एल्विश यादव संग जन्नत जुबैर को देख चहके फैंस

वीडियो और गाने की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह! मैं बहुत खुश हूं।’ एक यूजर ने कहा, ‘इसका बेसब्री से इंतजार था। पहला मुख्य कारण है जन्नत! दूसरा, उनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर धूम मचा रही है। तीसरा कारण यह है कि सिंगर रितो रिबा हैं! चौथा कारण यह है कि DMF बेहतरीन म्यूजिक वीडियो बनाता है।’ एक फैन ने कहा- यह गाना पक्के से सुपरहिट होने वाला है।

गाने में दिखाया गया है कि कैसे रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई लव स्टोरी में बाधा तक आती है जब लड़की के पिता उसकी शादी जबरदस्ती किसी और से करा रहे होते हैं लेकिन जन्नत एल्विश के साथ भाग जाती है। गाने में एल्विश और जन्नत की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए। लोग उन्हें साथ में मूवी करने की सलाह दे रहे हैं, वही एक फैन ने लिखा कि शायद एल्विश को सच में जन्नत पसंद आ गई, तभी नैचुरल एक्टिंग निकल रही।

Back to top button