
The 50: ओरी से लेकर मोनालिसा तक…,आलीशान महल में कैद होंगे 50 धुरंधर
Reality Show ‘The 50’: फराह खान 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रियलिटी शो ‘द 50’ होस्ट करेंगी. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे से आमना-सामना होगा.
Reality Show ‘The 50’: नए रियलिटी शो ‘द 50‘ को लेकर दर्शकों के बीच भारी एक्साइटमेंट है. चर्चा है कि इस बार शो में ओरी, श्वेता तिवारी, प्रतीक सहजपाल, धनश्री वर्मा, एमीवे बंटाई और सबा आजाद जैसे चर्चित सितारे नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी आधिकारिक लिस्ट आनी बाकी है, लेकिन इन नामों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन कंटेस्टेंट्स को टास्क परफॉर्म करके जीत हासिल करनी होगी.
मोनालिसा पति विक्रांत के साथ नजर आएंगी
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने ‘द 50’ का हिस्सा होने की बात को कंफर्म किया है. उन्होंने कहा कि वो इस ब्रैंड न्यू शो में पार्टिसिपेट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ ‘’द 50’’ में शो में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस अपनी शादी के 9 साल पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं.
View this post on Instagram
नामी सितारे आएंगी नजर
इस शो में नजर आने वाले सेलेब्स की लिस्ट काफी लंबी और दमदार है. इसमें यूट्यूबर धनश्री वर्मा से लेकर मॉडल-एक्टर प्रतीक सहजपाल, रैपर एमीवे, सोशल मीडिया स्टार ओरी, बिग बॉस से चर्चा में रहीं तान्या मित्तल, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, अंशुला कपूर, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, फैजू, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, श्रीसंत, करण पटेल, रिद्धी डोगरा, विवियन डिसेना, जय भानुशाली, मल्लिका शेरावत सहित कई और जाने-माने चेहरे शामिल हैं.
जनता ही है ‘असली बॉस’
इस शो में दर्शकों की भूमिका केवल देखने तक सीमित नहीं है. विजेता कौन बनेगा और विजेता को इनामी राशि कितनी मिलेगी, इसका फैसला सीधे जनता की वोटिंग से होगा. यानी खिलाड़ियों को घर के अंदर महल में टिकने के साथ-साथ बाहर जनता का दिल भी जीतना होगा.




