Lucknow News: शहीद पथ पर खौफनाक वारदात… युवक की गला रेतकर हत्या

Lucknow News: पीजीआई इलाके में शहीद पथ पर देर रात एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में चिरैया बाग अंडरपास के नीचे बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर बाइक के चारों तरफ खून के निशान साफ देखे गए. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे की है. घटनास्थल पर खून से सनी बाइक मिलने और वारदात से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया.

गले पर गहरे धारदार हथियार के निशान

पुलिस के अनुसार, राहगीरों ने शहीद पथ पर सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. युवक के गले पर गहरे धारदार हथियार के निशान मिले हैं. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मूल रूप से कानपुर देहात के प्रदीप कुमार पीजीआई इलाके के उतरेठिया में किराये के मकान में पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। उनके घर पर दोस्त राम तीरथ का आना-जाना था। शनिवार रात प्रदीप और राम तीरथ बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहे थे। चिरैयाबाग अंडरपास के पास शहीदपथ की सर्विसलेन पर सुनसान जगह देखकर राम तीरथ ने चाकू से प्रदीप का गला रेत दिया।

ये भी पढ़े- UP News: पत्नी की खौफनाक करतूत, मामूली विवाद में काट दी पति की जुबान…

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप सिंह निवासी कानपुर देहात के तौर पर हुई है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़े- Lucknow News: ‘बकाया 3 लाख दो… तब मिलेगी लाश’, अस्पताल में सपा MLA का हंगामा

Back to top button