
UP News: पत्नी की खौफनाक करतूत, मामूली विवाद में काट दी पति की जुबान…
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी ने गुस्से में पति की जीभ दांतों से काट दी। जबकि घटना के बाद दोनों परिवारों में हिंसा और तनाव फैल गया।
Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में अंडा करी बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की जीभ दांतों से काट ली। घटना सोमवार देर रात की है, जब दोनों कथित तौर पर शराब के नशे में थे। घायल पति विपिन को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी जीभ का अगला हिस्सा कट गया है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नाराज पत्नी ने काट दी पति की जुबान
बेटा और बहू ऊपर के कमरे में थे. रात करीब 11 बजे के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. उन्होंने इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद समझकर बीच में दखल नहीं दिया. आरोप है कि रात करीब एक बजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसी दौरान ईशा ने गुस्से में अपने पति विपिन की जीभ अपने दांतों से काट ली। आनन-फानन में परिजन युवक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया.
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट
मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी इलाके में फैली, भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. इसी दौरान ईशा के परिजन भी पहुंच गए. आरोप है कि लड़की और लड़के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों ओर से लात-घूंसे चले और अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.
ये भी पढ़े- UP News: जीरो विजिबिलिटी ने ढाया कहर, बागपत में एक के बाद एक भिड़े कई वाहन
इस मामले को लेकर एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है.
ये भी पढ़े- Lucknow News: ‘बकाया 3 लाख दो… तब मिलेगी लाश’, अस्पताल में सपा MLA का हंगामा
पीड़ित पति ने बयान दिया है कि उसकी जीभ पत्नी ने दांतों से काटी है. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस खौफनाक घटना और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा से इलाके में तनाव का माहौल है.
ये भी पढ़े- UP News: एक कमरा, गोलियों से छलनी 5 शव…, इलाके में मची सनसनी





