2022 में शनि की महादशा से इन राशि वालों को मिल जाएगी मुक्ति, बनेंगे बिगड़े काम

shanidev

नई दिल्ली। ढाई साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन होगा। शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों को शनि की महादशा से छुटकारा मिल जाएगा।शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलने पर इन राशि वालों के बिगड़े काम बन सकते हैं।

इसके साथ ही इन्हें करियर में सफलता भी प्राप्त हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की महादशा से पीड़ित राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

महादशा के दौरान जातक को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कहा जाता है कि महादशा के दौरान बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

शनि की महादशा से इन राशियों को मिलेगी मुक्ति-

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि राशि परिवर्तन के साथ ही धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मु्क्ति मिल जाएगी।

जबकि मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। शनि ढैय्या से मिथुन व तुला राशि वालों को मुक्ति मिलेगी। जबकि कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी।

शनि की महादशा के होते हैं तीन चरण-

शनि की महादशा के तीन चरण होते हैं। पहले चरण में शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को शारीरिक, मानसिक कष्टों और दूसरे चरण में आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। तीसरे चरण में शनि बाकी दोनों चरणों के नुकसान की भरपाई करते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Back to top button