
Noida: पब में पार्टी, फिर चलाई कार…, इंजीनियर की मौत पर कई सवाल; VIDEO Viral
Noida Engineer Death Case: नोएडा हादसे में जान गंवाने वाले युवराज मेहता की मौत से पहले के आखिरी 6 घंटे अब जांच का केंद्र बन गए हैं. SIT की रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर उस रात की पल-पल की कहानी सामने आई है।
Noida Engineer Death Case: यूपी के नोएडा में हुए दर्दनाक हादसे में युवराज मेहता की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. इस पूरे मामले की जांच के लिए गठित SIT हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है। जांच के मुताबिक, 16 जनवरी को ऑफिस से निकलने के बाद युवराज सबसे पहले गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित Manhattan Bar & Restro पहुंचा. यहां ऑफिस पार्टी चल रही थी और उसके दोस्त पहले से मौजूद थे. बार का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवराज टेबल नंबर 18 पर बैठकर शराब पीते हुए नजर आ रहा है।
बार में 3 घंटे पार्टी, फिर की ड्राइविंग
सामने आई वीडियो में उन्हें मेज के कोने में बैठा देखा जा सकता है। आस-पास की कुर्सियों पर लोग मौजूद हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ खाते-पीते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बार में एंट्री एग्जिट से लेकर बिल के फोटो वीडियो भी सामने आ गए हैं। शेयर की जा रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बार में करीब 3 घंटे तक सबके साथ पार्टी की, इसके बाद वो अपने घर (नोएडा) निकल गए।

17 जनवरी को इंजीनियर की हुई थी मौत
गौरतलब है कि 17 जनवरी को कोहरे के कारण सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन स्थल पर खोदे गए करीब 20 फीट गहरे और पानी से भरे गड्ढे में युवराज मेहता की कार गिर गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवराज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सीएम ने गठित की SIT, 5 दिन में सौंपे रिपोर्ट
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी में मेरठ मंडलायुक्त, एडीजी जोन मेरठ और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को शामिल किया गया है। टीम को पांच दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
नोएडा प्राधिकरण से CEO हटाए गए
योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना में दो बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुये नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।





