
इश्क, साजिश और गोकशी का जाल! प्रेमी के लिए पति की बर्बादी का ‘डेथ वारंट’
Lucknow News: लखनऊ में एक पढ़ी-लिखी महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को ही गोकशी के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया. जब पुलिस उसे पकड़ने हाई कोर्ट पहुंची, तो वकीलों के हंगामे के बीच वह फरार हो गई.
ucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद की रहने वाली अमीना खातून और भोपाल के एक युवक अमन के प्रेम प्रसंग ने एक पूरे परिवार की जिदगी उलट-पुलट कर दी है. पुलिस जांच के मुताबिक, अमीना और अमन 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। अमीना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है, जबकि अमन के पास भोपाल से B.Tech की डिग्री है. अमीना के पति वसीफ के पास भी B.Tech की डिग्री है, लेकिन वह अमीनाबाद में अपने परिवार के लगभग 80 साल पुराने डेयरी और स्टेशनरी के बिजनेस को संभालते हैं। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि पति ‘कांटा’ लगने लगा।
पति को फंसाने के लिए दो बार रचा चक्रव्यूह
- पहला वार: पत्नी ने बड़ी चतुराई से पति की एसयूवी में 2 किलो मांस रखवाया और बाहर खबर फैला दी। इस घटना के बाद पति को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
- दूसरा वार: पति जेल से बाहर आया तो साजिश का ‘पार्ट-2’ शुरू हुआ। इस बार 10 किलो मांस ऑनलाइन बुक कर मंगवाया गया। मकसद था-पति को इतनी लंबी जेल हो कि रास्ते का कांटा हमेशा के लिए हट जाए।
ऐसे खुला राज
जब पुलिस ने पति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे पत्नी पर शक है और उसने घर में गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए रखे हैं. फुटेज की जांच में महिला पति के फोन का इस्तेमाल करती पकड़ी गई. उस दौरान पति बाथरूम में था. पुलिस ने जाल बिछाकर प्रेमी को पकड़ा, जिसने सब कुछ उगल दिया. इसके बाद महिला घर से भाग गई.
ये भी पढ़े- Noida: पब में पार्टी, फिर चलाई कार…, इंजीनियर की मौत पर कई सवाल; VIDEO Viral
वकीलों का हंगामा और महिला की फरारी
मंगलवार को तीन पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध वकील के चैंबर तक पहुंच गए. वकीलों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली का जोरदार विरोध किया और देखते ही देखते वहां भारी हंगामा शुरू हो गया. इसी भगदड़ और शोर-शराबे का फायदा उठाकर आरोपी महिला कोर्ट परिसर से फिल्मी स्टाइल में भाग निकली. इस मामले में लापरवाही के आरोप में तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़े- नेहा सिंह पर एक और मुसीबत; बनारस पुलिस ने थमाया नोटिस, जानें मामला…





