UP News: बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा; 12 पुलिस वालों को फंसाया…

Anshika Singh: गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। सूत्रों के मुताबिक, उसके मोबाइल से पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए।

Anshika Singh: गोरखपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं. जेल में बंद आरोपी युवती अंशिका सिंह के मोबाइल से पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में ऐसे-ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे शहर को चौंका दिया है. हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी युवती अंशिका सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है.

Birthday Party बनी गोलीकांड की वजह

बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को अंशिका अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी, इसी दौरान एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से उसका विवाद हो गया. आरोप है कि अंशिका ने पिस्टल निकालकर उसे डराने की कोशिश की. छीना-झपटी के दौरान मैनेजर के दोस्त को पेट में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच थी पहुंच

अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा की पहुंच विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच थी। इंटरनेट मीडिया पर वह विधायक और पुलिसकर्मियों के साथ फोटो और वीडियो भी अपलोड की है। जिसका फायदा वह उठाती रही। पहुंच का सबसे अधिक फायदा उसे संतकबीर नगर में मिला, जहां उसने तीन मुकदमे दर्ज कराए। इसमें दो मुकदमे एक ही व्यक्ति पर हैं।

गोलीकांड में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस सभी मामलों को दोबारा से जांच करेगी। साथ ही उसके मोबाइल फोन से मिलने वाले साक्ष्यों को इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में इस्तेमाल करेगी।

ये भी पढ़े- इश्क, साजिश और गोकशी का जाल! प्रेमी के लिए पति की बर्बादी का ‘डेथ वारंट’

बताया जा रहा है कि युवती ने अस्पताल के मैनेजर पर रिवाल्वर तान दी छीना झपटी में गोली चल गई, जो हॉस्पिटल मैनेजर के साथी अमिताभ के पेट में जा लगी। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के अन्य साथी मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

ये भी पढ़े- Noida: पब में पार्टी, फिर चलाई कार…, इंजीनियर की मौत पर कई सवाल; VIDEO Viral

Back to top button